शिवपुरी। भारत के पूर्व थल सेना प्रमुख और वर्तमान भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्वर्गीय श्री विपिन रावत जी को और उनके साथ शहीद हुए उनके सभी साथियों को भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी 11 दिसंबर 2021 को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर दोपहर 12:00 बजे श्रद्धांजलि देगी क्योंकि स्वर्गीय विपिन रावत जी नए भारत को सैन्य शक्ति है अत्यधिक मजबूत किया था और उनका वक्तव्य पहली गोली हमारी नहीं होगी परंतु उसके बाद भारत द्वारा गोलियों की गिनती नहीं की जाएगी इससे देश का प्रत्येक बच्चा बच्चा अपने घरों में अपने आप को सुरक्षित महसूस करता था उनका यूं समय जाना भारत की सेना और प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए एक अमूल्य छपी है उनकी आत्मा की संतुष्टि हेतु भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी मैं एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया है जिला शिवपुरी अध्यक्ष श्री राजू बाथम ने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी समस्त मोर्चों के कार्यकर्ता पदाधिकारी से आग्रह किया है कि कल दोपहर 12:00 बजे स्वर्गीय विपिन रावत जी को श्रद्धांजलि देने हेतु भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर अपनी उपस्थिति दें।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें