शिवपुरी। जनरल बिपिन रावत ( 16 मार्च 1958- 8 दिसंबर 2021) भारत के पहले रक्षा प्रमुख या चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) थे; उन्होंने ने 1 जनवरी 2020 को रक्षा प्रमुख के पद का भार ग्रहण किया। इससे पूर्व वो भारतीय थलसेना के प्रमुख थे। रावत 31 दिसंबर 2016 से 31दिसंबर 2019 तक थल सेनाध्यक्ष के पद पर रहे। 8 दिसम्बर 2021 को उनका हैैैलीकाॅप्टर 63 वर्ष की आयु मे दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में उनकी जीवन साथी मधुलिका रावत की भी मृत्यु हो गई। इस हादसे में विमान में उपस्थित अन्य अधिकारी भी इस दुनिया से हमेशा के लिए विदा हो गए। इस दुर्घटना से पूरे भारत देश में शोक की लहर है।
कु. शिवानी राठौर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस शिवपुरी ने अपने साथियों सहित मनियर में विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करती है। इस अवसर पर संगीता खत्री, मनीषा कुशवाह, भावना अहिरवार आदि उपस्थित रही।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें