रविवार को सुबह 10 बजे से नगर के कम्युनिटी हॉल में ह्रदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित
शिवपुरी। लाइंस क्लब सेंट्रल की तरफ से आज जिले के लोगों के दिल का हाल जांचा जा रहा है। रविवार को सुबह 10 बजे से नगर के कम्युनिटी हॉल में ह्रदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के सयोजक लॉयन डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में आप अपने दिल का हाल डॉक्टर डालमिया से जान सकते हैं। लॉयन अशोक ठाकुर, अध्यक्ष विनोद शर्मा, सचिव सुधांशु भार्गव ने बताया कि शिविर में ईसीजी व कुछ अन्य परीक्षण निशुल्क होंगे। आप सभी शिविर का लाभ उठाइये।

सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें