एडवोकेट विजय तिवारी की देखरेख में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पालन में हुआ सरेंडर
शिवपुरी। नगर के बहुचर्चित सिद्धिविनायक अस्पताल ब्लैक मेलिंग कांड में फरार चल रहे अस्पताल के डॉक्टर रईस खान और उसकी पत्नी ने आज शिवपुरी सीजेएम न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। एडवोकेट विजय तिवारी की देखरेख में दोनों ने सरेंडर किया। सर्वोच्च न्यायालय ने 7 दिन के अंदर दोनों को न्यायालय में सरेंडर करने के आदेश दिए थे जिसके पालन में यह सरेंडर कुछ देर पहले हुआ है। कल पुलिस डायरी पेश करेगी जो न्यायालय ने मांगी है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई अंजाम दी जाएगी। बता दें कि नगर के सिद्धिविनायक अस्पताल में ब्लैकमलिंग कांड के बाद डॉक्टर और नर्स बनाम डॉक्टर दोनों फरार चल रहे थे आज उन्होंने सरेंडर कर दिया है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें