ग्वालियर। 19 फरवरी को यूएफबीयू के राष्ट्रीय आहवान पर सरकार द्वारा बैंकों के निजीकरण के विरोध में ग्वालियर में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मंडल कार्यालय ग्वालियर के समक्ष सैकड़ों की संख्या में अधिकारी कर्मचारीयो ने उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन किया।इस अवसर पर कॉम आर के शुक्ला , आर सी धनगर पी एन बी के सचिव ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर अशोक शर्मा पूर्व प्रबंधक पंजाब नैशनल बैंक ने विरोध प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी करते हुए सरकार के रवैए पर सवालिया निशान खड़े किए। पहले रेलवे, हवाई जहाज कम्पनी, आई ओ सी एल, तमाम नवरत्न प्रतिष्ठान, बिजली विभाग टेलीफोन, मोबाइल , अडानी अंबानी को देने की व्यवस्था कर दी। आज दुर्भाग्य है जहां अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा है।पेट्रोल 100 के पार और गैस सिलेंडर 1000 को छूने जा रहा है। क्या गरीब क्या कर्मचारी, किसान का चूल्हा ही नहीं जलेगा तो अडानी के लंगर में खाना खाने के लिए मोदी सरकार भेेेजना चाहती है। निजी करण शीघ्र ही संसद का भी कर लो। मामला समाप्त न चुनाव न ही कोई खर्चा होगा।अव लगता है भारत बर्ष का नाम अडानी अंबानी का भारत हो जाएगा।
सी.सी.टी.व्ही. कैमरे आमजन के लिए हो रहे हें मददगार
कोई टिप्पणी नहींशहर में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों की मदद से गुम हुआ मोबाइल खोज कर फरियादी को किया सुपुर्द
शिवपुरी। 19 फरवरी को फरियादी शिवराज धाकड़ ने थाना कोतवाली पहुंचकर आवेदन देकर सूचित किया कि वह आज दिनांक को करीब 11.30 से 12.00 बजे के बीच मे राजेश्वरी माता मंदिर तरफ से एम एम चौराहा आ रहा था तो फरियादी का ओप्पो कंपनी का मोबाइल एमएम चौराहे के पास कहीं गिर गया था। थाना कोतवाली ने तुरंत कार्यवाही करते हुये शहर मे लगे सीसीटीव्ही की मदद लेते हुये सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले तो रोड़ पर पड़े मोबाइल को उठाते हुये एक व्यक्ति दिखा जिससे संपर्क कर गिरा हुया मोबाइल प्राप्त किया एवं फिरयादी को सुपुर्द किया गया है आज फिर शहर में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरे आमजन के लिए मददगार साबित हुए हैं। उक्त कार्यवाही में उनि. विजेन्द्र राजपूत एवं उनकी टीम म.आर.सैयदा खान, म.आर. ज्योती शर्मा, आर नंदकिशोर राठौर, थाना कोतवाली से आर. भूपेन्द्र यादव, की सराहनीय भूमिका रही।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की पुण्यतिथि पर हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
कोई टिप्पणी नहींशिवपुरी। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गहोई वैश्य महासभा स्व.कैलाश नारायण सावला की द्वितीय पुण्यतिथि गुरुवार को गहोई बाटिका पर गहोई बंधूओ द्वारा मनाई गयी। सर्व प्रथम सामाजिक बंधूओ ने स्व.सावला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला औऱ उनको याद करते भावभीनी श्रदांजलि दी । इस मौके पर चौरासी क्षेत्र अध्यक्ष शिवशंकर सेठ,गहोई वैश्य महिला मण्डल अध्यक्ष ज्योति अनिल डेंगरे, समाज अध्यक्ष मनोज बडेरिया, सचिव कमल कनकने,डा.पी.डी.गुप्ता, जगदीश निगोती, सहित महिला मण्डल ,और समाज के पदाधिकारियों सहित सामाजिक बंधु आदि मौजूद थे ।
रेल्वे मंत्रालय की ज़ोनल कमेटी के सदस्य बने धैर्यवर्धन
कोई टिप्पणी नहींशिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन को रेलवे मंत्रालय भारत सरकार ने ज़ोनल कमेटी का सदस्य मनोनीत कर बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शिवपुरी निवासी धैर्यवर्धन को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने पश्चिम् मध्य रेल्वे की ज़ोनल रेलवे यूजर्स कन्सलटेटिव कमेटी का सदस्य बनाया है । भिंड भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कान्कर् को भी ग्वालियर चम्बल् संभाग से वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे ज़ोन में सदस्य बनाया गया है । सम्वन्धित ज़ोन में भोपाल, जबलपुर और राजस्थान के कोटा संभाग के लगभग तीन सौ से अधिक रेल स्टेशन आते हैं । राजधानी, शताब्दी, जन शताब्दी, गरीब रथ, दुरन्तो एक्सप्रेस सहित लगभग एक हज़ार गाड़ियां का सन्चालन होने वाले इस ज़ोन में भोपाल का कोच पुनर्निमाण कारखाना एवं कोटा का वैगन मरम्मत कारखाना जैसी महत्वपूर्ण इकाइयाँ भी है ।
यदि शिवपुरी रेलवे की दृष्टि से समझा जाए तो भोपाल, जबलपुर, कोटा, दमोह, कटनी, सागर, सतना, रीवा, गुना, अशोकनगर, भिंड, हरदा, नरसिंह्पुर, मैहर, पिपरिया, चित्रकूट, सान्ची, विदिशा, इटारसी, गञ्बासौदा, मंडीदीप, टिमरनी, रुठियाई, छ्बडा, सवाईमाधौपुर , भरतपुर, गंगापुर सिटी आदि क्षेत्र प्राथमिकता में रहेंगे ।
भाजपा के वरिष्ठ नेता धैर्यवर्धन ने अपने मनोनयन् पर केन्द्रीय् एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार मानते हुए भरोसा दिलाया है कि वे रेलवे के विकास एवं रेल उपभोक्ताओ को अधिकाधिक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का यथाशक्ति प्रयास करेंगे ।उन्होंने गणमान्य नागरिको से इस सम्वन्ध् में आवश्यक् सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान किये जाने का विनम्र अनुरोध किया है । शिवपुरी के विकास की दृष्टि से अखिल भारतीय स्तर की जिम्मेदारी मिलने से अन्चलवासियों में हर्ष व्याप्त् है । लोगो में यह चर्चा है कि स्थानीय व्यक्ति के मनोनयन से शिवपुरी की बात रेलवे बोर्ड और रैल्वे मन्त्रालय में अब पुरजोर ढंग से उठाई जायेगी।
विश्व कल्याणार्थ ग्यारह कुणडलात्मक श्री बिष्णु महायज्ञ का आयोजन आज से शुरू
कोई टिप्पणी नहीं19 से 27 तक जारी रहेगा कलश यात्रा निकली
बामौर कलां। (संतोष खबरदार की रिपोर्ट)
इस स्थान पर लगे बीजक लेख के अनुसार संवत 1396 का लेख की स्थापना है।इस लोहागढ़ सरकार पर 18 महापुराण के संस्थापक महन्त श्री
रामदास त्यागीजी महाराज के क्रपा पात्र महंत श्री सीताराम त्यागीजी (कुंडल जी ) महाराज का संकल्प है कि प्रतिवर्ष लोहागढ़ सरकार पर 1008 श्री एकादश कुण्डीय बिष्णु महायज्ञ निम्न तिथियों में सुनिश्चित किया है। इस अवसर पर श्रीमद्भागवत कथाब्यास सुन्दरी खुशबू सरकार( टोड़ी घाम, चंदननगर,बार) एवं रामलीला मंडल चित्रकूट द्धारा आयोजित घार्मिक आयोजन का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम
19.2.021को प्रायशिचत स्नान व कलश यात्रा।
20.2.021को पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश,देव स्थापना।
21.2.021को अग्नि मंथन,यज्ञ प्रारंभ।
27.2.021को पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण।
पेट्रोल, डीजल, गैस मूल्यवर्द्धि के विरोध में कॉंग्रेस का कल बाजार बंद
1 टिप्पणीशिवपुरी। मध्यप्रदेश में कल कॉंग्रेस ने बाजार बंद का आव्हान किया है। कमलनाथ के आव्हान पर जिले में भी कॉंग्रेस ने स्वेकचिक आधे दिन का बन्द रखने की अपील की। जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा ने कहा कि आम लोगों से जुड़े पेट्रोल, डीजल, गेस तीनो ही को लेकर हमने स्वेक्षा से बन्द बुलाया है। जिसमे सुबह से दोपहर 2 बजे तक बन्द रखा जाएगा। आवश्यक वस्तुओं पर छूट रहेगी।
आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में हर महिने करीब 500 बालिकाओं एवं महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित करने की पहल प्रारंभ
कोई टिप्पणी नहींसिर्फ सेनेटरी पैड का उपयोग करने से गर्भाश्य के कैंसर से बचा जा सकता है: डा नीरज सुमन आर.बी.एस.के.
शिवपुरी। मासिक धर्म के दिनों में कमजोर वर्ग की महिलाओं के बीच सैनेटरी नैपकिन की अनुपलब्धता कई कारणों से एक गंभीर चुनौती बनी हुई है।इसी चुनौती से निपटने के लिए शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी के द्वारा पिछड़े व आदिवासी बाहुल्य ग्राम चिटोरीखुर्द, चिटोरा, अमरखौआ, दादौल एवं नया बलारपुर में करीब 500 किशोरी बालिकाओं एवं 500 महिलाओं के लिए हर महिने को मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित करने की एक अनोखी पहल की है जिसके तहत आज चिटोरीखुर्द , अमरखौआ एवं चिटोरा गावं में आम सैनिटरी नैपकिन नहीं बल्कि बायोडिग्रेडेबल पैडस वितरित किए जो कि वेस्ट क्वालिटी के है। कार्यक्रम के प्रारंभ के आरबीएसके के डाक्टर नीरज सुमन ने बताया कि आम तौर पर ग्रामीण क्षेत्रो में किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं के द्वारा महावारी के समय कपड़ा उपयोग में लाया जाता है क्योकि कि उनके लिए सेनेटरी पैड की उपलब्धता एवं इतनी जागरुकता ग्रामीणों में अभी नही है इसी लिए ज्यादातर हेल्थ कैम्प में सफेद पानी आना, खुजली होना, और सक्रमण अधिक बढ़ने पर गर्भाश्य का कैंसर भी हो सकता है इसीलिए शक्तिशाली महिला संगठन की सेनेटरी पैड वितरित करने की पहल स्वागत योग्य है एवं इन पैडस का उपयोग किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को अवश्यक करना चाहिए इससे उनकी व्यक्तिगत स्वच्छता अच्छी होगी एवं उनमें अनीमिया एवं कुपोषण में कमी आएगी। कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि संस्था संयोजक रवि गोयल ने बताया कि संस्था द्वारा किशोरी एवं महिलाओं में महावारी स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है जिसमें कि शुरुआत में 5 आदिवासी एवं पिछड़े गांव की 500 किशोरी बालिकाओं एवं 500 महिलाओं को शामिल किया है जिनको कि व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जागरुक करने के साथ साथ उनको सेनेटरी पैड भी निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है इसके साथ सही उत्पाद का चयन एवं माहवारी अपशिष्ट का सुरक्षित प्रबधंन पर कार्य किया जा रहा है यह कार्यक्रम शिवपुरी जिले के चिन्हित गांव में जाकर ग्रामीण महिलाओं को सहयोग करना है। यह कार्यक्रम मानसिक सुरक्षा और खासकर मासिक धर्म के दिनों में स्वास्थ्य सुरक्षा से वंचित महिलाओंए मासिक धर्म के दौरान स्कूल जाने से कतराने वाली लड़कियों के लिए समर्पित हैण् यह कार्यक्रम उन महिलाओं की भी मदद करेगा जो नैपकिन की अनुपलब्धता के कारण पूरी तरह असुरक्षित महसूस करती हैं और दुकानों से सैनेटरी नैपकिन खरीदने में अत्यधिक संकोच करती हैं। केंद्रों पर ऐसी ही महिलाओं को किसी भी परिस्थिति में निर्भय बनाते हुए मानसिक सुरक्षा प्रदान की जाएगीण् समाज के कमजोर तबके की महिलाओं को सेहत के मोर्चे पर सशक्त बनाने के लिए उनके बीच सैनेटरी नैपकिन मुफ्त वितरित करने का कार्य प्रारंभ किया एवं महिलाओं को मासिक धर्म के दिनों में स्वास्थ्य और साफ.सफाई के प्रति जागरूक बनाने की पहल की गईण् अमरखौआ में आज किशोरी बालिकआ अन्जना आदिवासी ने बताया कि उसने आज पहली बार सैनेटरी नैपकिन मिला इससे पहले उसने कभी सेनेटरी पेड नही देखा था वह बोली संस्था का धन्यवाद एवं वह अब केवल पैड ही उपयोग करेगी एवं संक्रमण से बचेगी। कार्यकम में अमरखौआ, चिटोरी खुर्द व चिटोरा की 500 महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को आज सेनेटरी नेप्किन वितरित किए एवं स्वच्छता के बारे में जागरुक किया। कार्यकम में डा0 नीरज सुमन किशोर स्वास्थ कार्यकम सतनवाड़ा शिवपुरी, शक्तिशाली महिला संगठन के रवि गोयल एवं सोनम शर्मा , खुशबू, अन्जू के साथ शारदा , रानी, रश्मि आदिवासी, लीला , अन्जजी, ललिता, अन्जू , चमेली, हसमुखी , आदि के साथ न्यूट्रीशन चैम्पियन , आशा कार्यकर्ता चिटोरीखुर्द, आशा कार्यकर्ता शाीला आदिवासी, सहायिका राजकुमारी आदिवासी अमरखौआ के साथ समुदाय की महिलाओं ने भागीदारी की।
ब्रेकिंग: नो एंट्री में डम्पर की इंट्री, बाइक सवार को मारी टक्कर
कोई टिप्पणी नहींशिवपुरी। नगर के एबी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा के सामने एक डम्पर ने बाइक सवार को कुचल दिया। गंभीर हालत में बाइक सवार डम्पर के पहिये के नीचे दबा रह गया। लहूलुहान युवक को देखने मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। बता दें कि नगर में भारी वाहन प्रवेश निषेध के बाद भी डम्पर कैसे नगर में आया यह सोचनीय है।
कांग्रेस अंदोलन : पटरियों पर लोटपलोट हुए नेताजी, नहीं रोक पाये एक भी ट्रेन
कोई टिप्पणी नहीं स्टोपेज पर रूकी मालगाडी
मुरैना। (अजय दंडोतिया की रिपोर्ट) जिला कांग्रेस द्वारा महंगाई के विरोध में ट्रेनों को रोकने का आंदोलन किया गया था। इसकी शुरूआत तो बहुत अच्छी हुई कांग्रेसी नेता बडे जोरों शोरों ने नारे लगाते हुए मुरैना रेलवे स्टेशन पहुंचे लेकिन वहां पर पहले से तैनात पुलिस बल द्वारा किसी भी नेता की गाडी को स्टेशन के अंदर जाने नहीं दिया गया और फिर नेताजी और उनके साथ पैदल चलकर ही रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद एक भी ट्रेन आती नहीं दिखाई दी तो फिर नेताजी द्वारा खाली पटरियों पर ही लोटपलोट होकर अपनी अच्छी सी फोटो खिंचवा ली। इसी बीच एक मालगडी भी आई जो अपने स्टोपेज के चलते थोडे समय रूककर वहां से चल दी। कुल मिलाकर कांग्रेस का रेल रोका आंदोलन खाना पूर्ति के साथ पूरी तरह विफल रहा। वहीं एक अन्य दल भी बडी सरगर्मी के साथ मुरैना रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने के लिये आया लेकिन उक्त दल का जोश भी थोडी देर बाद शांत हो गया और नारेबाजी के साथ वह भी चल दिये। इससे पहले भी कांग्रेस द्वारा महंगाई के विरेाध में शहर के वैरियर चौराहे पर चक्काजाम का आयोजन किया गया था लेकिन वहां पर भी इस आंदोलन को कार्यकर्ताओं के हवाले छोडकर बडे नेताजी अपने लक्जरी गाडियों में बैठकर चलते बने। इससे पहले भी कई आंदोलन कांगे्रेसियों के द्वारा किये गये लेकिन हर आंदोलन में कार्यकर्ताओं की संख्या धीरे-धीरे घटती जा रही है। वैसे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शहर में काफी अधिक संख्या है लेकिन जैसे ही कांग्रेस द्वारा किसी आंदोलन को अंजाम दिया जाता है वैसे ही उक्त कांग्रेसी कार्यकर्ता गायब हो जाते हैं।
नेताओं से ज्यादा मौजूद रहा पुलिस बल
कांग्रेस की ठण्डी पडती जा रही राजनीति के तहत विगत दिवस रेल रोका आंदोलन पूरी तरह विफल रहा। मजे की बात तो तब हुई जब कांग्रेसी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुरैना रेलवे स्टेशन पर पहुंच तो वहां पर कांगे्रेसियों से ज्यादा पुलिस बल मौजूद था। कहने का तात्पर्य यह है कि जब टिकिट लेने की बारी आई तो कांग्रेसी कार्यकर्ता बढ चढकर अपनी दावेदारी जताने के लिये ग्वालियर विधायक पाठक के पास पहुंचे लेकिन जब आंदोलन की बारी आई तब सभी दावेदार अपने-अपने कामों में व्यस्त रहे और कांग्रेस का कल का आंदोलन खानापूर्ति तक समिटकर रह गया और लोगों के बीच यह बात दिनभर चर्चा का विषय रही कि कांग्रेसियों के आंदोलन में इतने कार्यकर्ता नहीं थे जितनी वहां मौजूद पुलिस थी।
सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नेता
आंदोलन से गायब नेताओं को कई वीर पुरूषों और त्यौहारों की बधाई देते सोशल मीडिया पर ज्यादातर देखा जा सकता है। अधिकतर कांग्रेसी नेता अपने आंदोलन को अब सोशन मीडिया पर ही चलाने लगे हैं। इसका खामियाजा कांग्रेसियों को यह हुआ कि कल हुए आंदोलन में ज्यादातर कार्यकर्ता मौजूद ही नहीं रहे। गायब नेताओं का आंदोलन सिर्फ सोशल मीडिया तक ही रहता है अपनी बडी बडी बातें फोटो के साथ शेयर करना या फिर त्यौहारों और वीर पुरूषों की जयंती व पुण्यतिथि पर अपने फोटो लगाकर लोगों तक पहुंचाना आदि कार्य नेताओं द्वारा ज्यादा किये जाने लगे हैं। जिससे यह साफ दिखाई देता है कि नेताजी केवल सोशल मीडिया पर ही ज्यादा एक्टिव दिखाई देते हैं।
कांग्रेस के बडे नेता आंदोलन से गायब
कांग्रेस द्वारा जब कल रेल रोको आंदोलन किया गया था उनमें कांग्रेस के बडे चेहरे पूरी तरह से गायब दिखाई दिये। और उन चेहरों में तीन चार चेहरे ऐसे भी हैं जो कांग्रेस के बैनर तले चुनाव तो जीत गए लेकिन कांग्रेस की एक भी एक्टीविटी में शामिल होते दिखाई नहीं देता। कहने सुतने में आ रहा है कि इसका मुख्य कारण कांग्रेस की घरेलू कलह है और यही कारण है कि कांग्रेस के कुछ बडे और नामीग्रामी नेता ज्यादातर आंदोलनों से गायब रहते हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस का निश्चित ही हार का सामना देखना पडेगा, ऐसा लोगों में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
खण्डों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली पकड़ी
कोई टिप्पणी नहींमुरैना। ( अजय दंडोतिया की रिपोर्ट) पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे और जिला कलेक्टर द्वारा चलाये जा रहे अवैध उत्खनन को रोकने की मुहिम के चलते विगत दिवस एसडीओपी जौरा के निर्देशन में जोरा थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस व फॉरेस्ट की संयुक्त कार्यवाही के चलते एक खण्डों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त की। पुलिस ने उक्त ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर ट्रेक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक नीले रंग का स्वराज ट्रेक्टर क्रमांक 735 एफई अवेध रूप से खण्डे भरकर ले जा रहा है। मिली सूचना पर पुलिस ने उक्त स्थान पर जाकर दबिश दी और वहां से ट्रेक्टर ट्रॉली को मय चालक के जप्त कर लिया। पुलिस ने उक्त मामले में चालक के विरूद्ध धारा 379, 414 के तहत खान एवं खनिज विकास एवं विनिमय अधिनियम 1957 तथा धारा 18 म.प्र. खनिज अवैध खनन परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम अधिनियम 2006 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह कुशवाह, फॉरेस्ट रेंजर आर.भीकम सिंह, भूपेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, विकास शर्मा, निकुल सिंह, बांकेलाल व फोरेस्ट टीम की सराहनीय भूमिका रही।
आरटीओ ने नियम विरूद्ध चल रहीं 10 बसों पर किया जुर्माना
कोई टिप्पणी नहीं
मुरैना। (अजय दंडोतिया की रिपोर्ट) अम्बाह रोड़ पर ओवरलोडिंग सवारियें को लेकर दौड़ रही बसों द्वारा सवारियों से अधिक किराया वसूली की लगातार मिल रही शिकायत पर से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अर्चना परिहार द्वारा चैकिंग पॉइंट लगाकर कार्रवाही की गई। इस दौरान 10 बसों से जुर्माना वसूला गया तो वहीं एक बस बिना परमिट के पकड़ी गई, जिस पर मोटा जुर्माना किये जाने की कार्रवाही चल रही है। आरटीओ अर्चना परिहार द्वारा इस कार्रवाही को अंजाम दिया गया, जिससे बिना परमिट एवं क्षमता से अधिक सवारियां भरकर बसों को दौड़ा रहे बस ऑपरेटरों में हड़ंकप मच गया। आरटीओ अर्चना परिहार को लगातार शिकायतें मिल रहीं थी कि अंबाह पोरसा मार्ग पर क्षमता से अधिक सवारियां भरकर दौड़ाई जा रही है, साथ ही सवारियों से अधिक किराया वसूला जा रहा है। उक्त सूचना पर से बुधवार को दोपहर आरटीओ द्वारा दल बल के साथ दिमनी थाना के नजदीक मार्ग पर चैकिंग पॉइंट लगाया गया, इस दौरान 10 बसों पर 14 हजार 500 रूपये का जुर्माना किया गया तो वहीं एक बस क्रमांक एमपी-06-पी-1051 बिना परमिट के दौड़ती हुई पाई गई। जिसे थाने में रखवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उससे लगभग 50 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया जायेगा। इस कार्रवाही में कौशलेन्द्र भदौरिया, राजकमल सिंह, भानूप्रताप सिंह, जितेन्द्र तोमर सहित परिवहन विभाग के अन्य स्टाफ उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि अम्बाह-पोरसा के अलावा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों तथा जौरा रोड़ पर तमाम बसे क्षमता से अधिक सवारियें को भरकर अथवा बिना परमिट के दौड़ रही है, इसके अलावा अन्य टैक्सी भी कंडम हालत में इन मार्गो पर क्षमता से अधिक सवारियां भरकर ले जा रही हैं, जिससे आये दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। आरटीओ मुरैना को चाहिये कि वह उक्त कार्रवाही को निरंतर जारी रखें और ऐसे सभी वाहनों पर कार्रवाही की जाये, जो वाहनों में सवारियों को गाजर-मूली की तरह भरकर दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे है। वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत
कोई टिप्पणी नहींमुरैना। (अजय दंडोतिया की रिपोर्ट) जिले के अम्बाह थाना क्षेत्रांतर्गत विगत दिवस एक कार चालक ने तेजी व लापरवाही से अपने वाहन को चलाते हुए घर के बाहर चबूतरे पर खेल रहे एक बच्चे व उसकी मां में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई व उसकी मां को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने फरियादी की सूचना पर मामला पंजीबद्ध कर लिया है। जानकारी के अनुसार अम्बाह थाना क्षेत्रांतर्गत भूरी पत्नि रामभजन सिंह कुशवाह उम्र 32 साल निवासी दच्चापुर मौजा जौआ अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठी हुई थी व उसका 18 माह का बच्चा कार्तिक भी खेल रहा था तभी कार क्रमांक एमपी 07 सीई 0820 के चालक रमेश पुत्र कल्यान बघेल ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलतो हुए उनमें टक्कर मार दी जिससे बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई व उसकी मां गंभीर रूप से घायल को गई। पुलिस ने फरियादी की सूचना पर वाहन चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
पटवारी बीपीएल के पात्र व्यक्तियों के अकारण आवेदनों को निरस्त न करें
कोई टिप्पणी नहींमुरैना। (अजय दंडोतिया की रिपोर्ट) प्राय: जनसुनवाई में या फील्ड विजिट में मेरे सामने कई ऐसे आवेदन आते है कि पात्र व्यक्ति बीपीएल का आवेदन ऑनलाइन करता है, किन्तु बिना स्पॉट देखे हुये पटवारी उन आवेदनों को निरस्त कर देतेे है। इस प्रकार के आवेदन आगे मुझे प्राप्त हुये तो ऐसे पटवारियों के खिलाफ कार्रवाही करूंगा। ये निर्देश कलेक्टर बी. कार्तिकेयन ने गत दिवस ग्राम धौंधा में भ्रमण के समय राजस्व अधिकारियों को दिये। कलेक्टर धौंधा में निर्माण कार्यो का अवलोकन रहे थे, इस दौरान धौंधा की कमला पत्नि लालूराम ने आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें श्रीमती कमला ने कहा है कि मैंने बीपीएल कार्ड बनवाने के लिये कई बार आवेदन ऑनलाइन कराया है, किन्तु पटवारी स्पॉट जांच-परखें बिना ही आवेदन को निरस्त कर देते है। इस पर कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुये एसडीएम जौरा को आवेदन प्रस्तुत किया और स्पष्ट निर्देश दिये कि इस आवेदन की वस्तुस्थिति को देखे। बीपीएल पात्र व्यक्ति सभी बिन्दुओं के नॉर्मस पूरा करता है तो उसका बीपीएल कार्ड बनाया जाये और उस पटवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाये। कलेक्टर ने समस्त पटवारियों को निर्देश दिये है कि शासन की योजनाओं का लाभ लोंगो को मिले, पटवारी पात्र व्यक्तियों का बीपीएल कार्ड अवश्य बनवायें। उसे अकारणबस निरस्त न करें।
गूगल संरक्षण एवं विस्तार पर सम्मेलन 20 फरवरी को
कोई टिप्पणी नहींमुरैना। (अजय दंडोतिया की रिपोर्ट) गूगल संरक्षण, संम्बर्धन विकास तथा संवहनीय विदोहन पर राष्ट्र स्तरीय सम्मेलन 20 फरवरी को यूको सेंटर घडिय़ाल केन्द्र मुरैना में प्रात: 10 बजे से आयोजित होगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि नेशनल मेडीशन प्लान्ट आयुष मंत्रालय भारत सरकार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. जे.एल.एन. शास्त्री होंगे। अध्यक्षता नेशनल कॉपरेटिव सोसायटी के डायरेक्टर श्री अरूण तोमर करेंगे। सम्मेलन में जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय जबलपुर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मौनी थामस, प्रधान वन संरक्षक पीसी दुबे, वन अनुसंधान केन्द्र जबलपुर के डायरेक्टर डॉ. पीके शुक्ला, मुख्यवन संरक्षक ग्वालियर डॉ. अन्नागिरी सहित 250 से अधिक किसान एवं डाबर बैघनाथ कंपनी दिल्ली के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य मार्च माह में गूगल में चीरा लगेगा, वह हितग्राही सही से लगायें और अप्रैल माह में गूगल से बीज हेतु फल तोड़े जायेंगे। वह सही तरीके से तोड़े जाये तथा लघु वन उपज ज्यादा से ज्यादा किसान कैेसे अपनायें और उन की नर्सरी कैसे तैयार करें। इस पर यह कार्यक्रम होगा। सम्मेलन का सुजागृति समाजसेवी संस्था मुरैना आयोजित होगा।
नगर पालिका पोरसा प्रशासक का पदभार नायब तहसीलदार नरेश शर्मा को
कोई टिप्पणी नहींमुरैना। (अजय दंडोतिया की रिपोर्ट) अम्बाह तहसीलदार सर्वेश यादव को कलेक्टर बी. कार्तिकेयन ने अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय पदस्थ किया था। सर्वेश यादव पर पोरसा नगर पालिका का प्रशासक का पदभार भी था। कार्य की सुविधा की दृष्टि से तहसील पोरसा में पदस्थ नायब तहसीलदार नरेश शर्मा को अपने कार्य के साथ-साथ नगर पालिका पोरसा का प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
नगर निगम के वार्ड 10 में शासकीय भूमि को अतिक्रमण से कराया मुक्त
कोई टिप्पणी नहींमुरैना। (अजय दंडोतिया की रिपोर्ट) निगम के वार्ड क्रमांक 10 जौरी के पीछे कुछ लोंगो ने शासकीय जमीन पर मिट्टी भरवाकर अवैध कब्जा कर लिया था। जिसे आयुक्त नगर निगम अमरसत्य गुप्ता के निर्देशन में निगम के मदाखलत उडऩदस्ता टीम के प्रभारी रिषीकेश शर्मा द्वारा मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमणकारियों से करीबन 50 लाख रूपये की कीमत की शासकीय भूमि को मुक्त कराया।
कल 20 फरवरी को होगी किसान महापंचायत
कोई टिप्पणी नहींमुरैना। (अजय दंडोतिया की रिपोर्ट) देशव्यापी किसान आंदोलन जारी है संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में आज कृषि उपज मंडी समिति के अलावा उसके सामने किसानों का धरना 39 वें दिन भी जारी रहा। दमे की शुरुआत सिंचाई के अध्यक्ष राम लखन धाकड़ द्वारा उद्बोधन के साथ की गई उन्होंने किसानों से आंदोलन में बढ़-चढक़र भागीदारी करने वह आंदोलन को सफल बनाने की अपील की. इसी कड़ी में आंदोलन के अगले चरण में 20 फरवरी को पुरानी सब्जी मंडी पर एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है।
इस किसान पंचायत में मुख्य वक्ता डॉ विक्रम सिंह संयुक्त सचिव अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, बाबू सूबेदार सिंह एडवोकेट पूर्व विधायक, सबलगढ़ विधानसभा के विधायक एडवोकेट बैजनाथ कुशवाहा मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष रामनारायण कुररिया, पूर्व विधायक सोनू राम कुशवाह होंगे। किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक तिवारी और गया राम सिंह धाकड़ तथा किसान कांग्रेस के रामविलास धाकड़, बहुजन समाज पार्टी के नंदलाल खरे, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के सुमेर सिंह शाक्य ने किसानों से किसान पंचायत में भागीदारी करने की अपील की है।
कलेक्टर ने 22 आदतन अपराधियों का किया जिला बदर
कोई टिप्पणी नहींमुरैना। (अजय दंडोतिया की रिपोर्ट) जिला दण्डाधिकारी बी. कार्तिकेयन ने पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय के 145 का प्रस्ताव दियाथा जिसमै 22 आदतन अपराधियों पर विभिन्न थानों में विभिन्न अपराधों के मामले पंजीवद्ध है।उन्है डी एम बी कार्तिकेयन ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 सहपठित धारा 5,6 के प्रावधानों के अन्तर्गत जिला बदल करदिया है।
ये 22 हुए जिला बदर
जिन 22 आदतन अपराधियों को जिला बदर किया है, उनमें ग्राम थोगापुरा थाना दिमनी निवासी 60 वर्षीय भूरे उर्फ भूरा पुत्र अल्लादीन मुसलमान, नंदपुरा पोरसा निवासी 40 वर्षीय संतोष सिंह पुत्र गजराज सिंह तोमर, हनुमान का पुरा थाना सिंहोनिया निवासी 30 वर्षीय रामवीर पुत्र रामप्रसाद सखवार, ग्राम सिंहोनिया निवासी 35 वर्षीय अमर सिंह पुत्र सेवाराम, ग्राम छत का पुरा निवासी 30 वर्षीय रामकेश पुत्र चूरामन सखवार, ग्राम पांचोली निवासी 33 वर्षीय मनोज उर्फ अजीत सिंह पुत्र रामसिंह तोमर, ग्राम सिंहोनिया निवासी 39 वर्षीय कल्लू तोमर पुत्र अनंग सिंह पाल तोमर, ग्राम बघेल निवासी 36 वर्षीय महावीर पुत्र रामलखन सखवार, ग्राम जारह निवासी 46 वर्षीय महेन्द्र कुशवाह पुत्र पुन्ना कुशवाह, ग्राम माता बसैया निवासी 45 वर्षीय शिवसिंह उर्फ शिब्बू पुत्र जसवंत सिंह कुशवाह, ग्राम गढ़ीखेरा थाना सुमावली निवासी 30 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र परमाल कुशवाह, कैलोदा हाल जरेरूआ पेट्रॉल पंप के पास थाना नूरावाद निवासी धनिया उर्फ धनीराम पुत्र कन्हैयालाल कुशवाह, जाटव मोहल्ला नूरावाद निवासी जीतू उर्फ जितेन्द्र उर्फ भर्रा पुत्र रामहेत जाटव, ग्राम रजौधा थाना नगरा निवासी 42 वर्षीय टाटा उर्फ उम्मेद तोमर पुत्र मुन्नी सिंह तोमर, ग्राम टेंटरा निवासी 30 वर्षीय हरीसिंह पुत्र भौंरू जाटव, ग्राम गढ़ीखेरा थाना सुमावली निवासी 32 वर्षीय अतिपाल पुत्र केशव उर्फ केशवलाल कुशवाह, ग्राम जनकपुर थाना सिविल लाइन निवासी 39 वर्षीय पुलंदर गुर्जर पुत्र बकील सिंह गुर्जर, ग्राम जारौली थाना रामपुरकलां निवासी 40 वर्षीय सुरेश पुत्र अर्जुन जाटव, ग्राम जींगनी थाना माता बसैया निवासी 55 वर्षीय कैलाशी पुत्र राजाराम राठौर, ग्राम धौर्रा थाना नगरा निवासी 40 वर्षीय राघवेन्द्र सिंह तोमर पुत्र विजयसिंह तोमर, ग्राम पिपरई थाना सरायछोला निवासी 24 वर्षीय टिंकू उर्फ रविन्द्र जाटव पुत्र दयाराम जाटव, ग्राम बंधा थाना सरायछोला निवासी 27 वर्षीय रवि पुत्र फोदलिया धोबी के नाम शामिल है।
इन 22 आदतन अपराधियों कि आपराधिक, असामाजिक गतिविधियों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लोक व्यवस्था एवं जनसाधारण के हित में शान्ति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए जिला दण्डाधिकारी ने इन आदतन अपराधियों को आदेशित किया है, उत्त अपराधी जिला मुरैना एवं उसके निकटवर्ती जिले ग्वालियर, भिण्ड, श्योपुर एवं शिवपुरी की सीमा से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर चलें जाये। आदेश में कहा है कि यह 22 आदतन अपराधी बिना पूर्व स्वीकृति के मुरैना, ग्वालियर, भिण्ड, श्योपुर और शिवपुरी जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करें।
टिकटौली चिलर पर ठंडा हो रहा था 15 हजार लीटर दूध, टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा
कोई टिप्पणी नहींमुरैना। (अजय दंडोतिया की रिपोर्ट) सुमावली क्षेत्र के ग्राम टिकटोली में संचालित चिलर पर बाहर भेजने के लिए ठंडे किए जा रहे 15 हजार लीटर दूध के 2 सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं वर्तमान में जिले भर में चल रही भू माफिया एंटी माफिया रेत माफिया शराब माफिया एवं दूध माफियाओं के विरुद्ध धड़ाधड़ कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में गुरुवार की दोपहर एसडीएम नीरज शर्मा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी ने सुमावली थाना क्षेत्र के ग्राम टिकटोली में रामराज गुर्जर के रामराज मिल्क चिलर पर पहुंचकर दूध के सैंपल लेने की कार्यवाही की गई।
प्रशासनिक एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को यहां मौके पर बाहर भेजने के लिए चिलर पर ठंडे किए जा रहे लगभग 15 हजार लीटर दूध मौके पर रखा हुआ मिला इसे लेकर प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से दूध के 2 सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है सैंपलिंग की कार्यवाही के दौरान जोरा एसडीएम नीरज शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी सहित सुमावली नायब तहसीलदार मनोज धाकड़ थाना प्रभारी रवि गुर्जर मौजूद थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)

सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com