शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री राजू बाथम* ने बताया कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की काफिले पर हमले की साजिश एवं पंजाब सरकार के रवैया के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय माधव चौक चौराहे पर मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा यह मानव श्रखंला 10 जनवरी को सुबह 10 बजे माधव चौक पर बनायी जाएगी जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी,निगम मंडल के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, विधायक पूर्व विधायक, मंडल अध्यक्ष ,पदाधिकारी ,मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें