शिवपुरी। घर में अगर पिता का साया ना हो तो बड़ी मुश्किल हो जाती है। घर की गुजर-बसर करना तक परेशानी का सबब बन जाता है। शहर की विजय पुरम कॉलोनी में रहने वाली दो बालिकाओं के साथ कुछ इसी तरह का माजरा पेश आ रहा है। उनके पिता की मौत हो चुकी है और घर का गुजर-बसर किसी तरह उनकी मां कर रही है। उस पर हर महीने आने वाला बिजली का भारी-भरकम बिल बढ़ते हुए अब 43000 पर जा पहुंचा है बिजली कंपनी ने उनके घर की लाइट काट दी जिससे बालिकाएं अब पढ़ाई भी नहीं कर पा रही। मजबूर और परेशान होकर वे बीते रोज कलेक्ट्रेट गई थीं। जहां उन्होंने कलेक्टर के समक्ष दूसरी बार गुहार लगाई कि उन्हें हर महीने कम राशि का बिल दिया जाए जिससे वे जमा कर सके। अधिक राशि का बिल भरने में मजबूरी है पिता मौजूद नहीं है और मां किसी तरह घर का गुजारा करती है ऐसे में वे कैसे पढ़ लिख पाएंगी। उनकी लाइट काट दी गई है। आज इन बालिकाओं ने प्रदेश की कद्दावर मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया से गुहार लगाई है। उनके नाम संबोधित पत्र दिखाते हुए धमाका को बताया कि उनकी महाराज ही मदद कर सकती हैं। वे बेहद गरीब हैं और परेशानी में हैं। उनकी समस्या का निदान कर दिया जाए तो एहसान होगा दरअसल शहर की विजयपुरम कॉलोनी निवासी आरती और कुमकुम ने बताया कि कुछ समय पूर्व बिल जमा नही होने पर हमारी लाइट काट दी गई है, जिससे हमारी पढाई नही हो पा रही है। कुछ ही समय मे हमारे पेपर भी आने वाले हैं इसके अलावा हम पानी भरने के लिए भी परेशान हो रहे हैं। दोनो ने बताया कि हमारे पापा नही हैं। हमारी मां बडी मुश्किल से घर का खर्चे चला रही है अब हम 43000 का बिल कैसे भरें।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें