शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी के जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने अपना जन्मदिन गौ-सेवा व जनसेवा के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भी जनसेवा की। भाजपा जिलाध्यक्ष जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ गौ-शाला पहुंचे और यहां पहुंचकर गौ-माता की सेवा की। इसके बाद निराश्रितों को ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण किया। वहीं वृद्धाआश्रम में पहुंचकर सेवा कार्य कर भोजन का वितरण किया। जिलाध्यक्ष बाथम के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने भी जगह-जगह खिचड़ी, फल आदि का वितरण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कार्यालय पर पहुंचकर जिलाध्यक्ष का फूल माला व मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया व जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद जिलाध्यक्ष बूथ पर गए और वहां जाकर कार्य किया।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें