*मां जानकी सेना संगठन का 400वा लघु भव्य सुंदरकांड 29 जनवरी को
*400 सुंदरकांड का क्रम लगातार होने के अवसर पर संगठन का अनुपम कार्यक्रम बृहद स्तरीय गौसेवा
शिवपुरी। मां जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय द्वारा राष्ट्र में अमन, शांति और समृद्धि के लिए संकल्पित सुंदरकांड का 400वा लघु भव्य आयोजन 29 जनवरी को करने जा रहा है। कोरोना गाइडलाइन के चलते कार्यक्रम का लघु भव्य आयोजन किया जा रहा है, लेकिन घर-घर श्रंखला के माध्यम से भी सुंदरकांड के क्रम को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। मां जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय द्वारा 400 वां सुंदरकांड होने के उपलक्ष में एक साथ 1000 स्थानों पर गौ माता की सेवा और पूजा का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें सम्मिलित होने वाले लोग अपने घरों से या अन्यत्र किसी स्थान से गौ सेवा कर इस अवसर को ऐतिहासिक बनाएंगे। सेवा, सद्भाव और अहिंसा से प्रेरित मां जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय सदैव अपने अनुपम प्रयोग के माध्यम से चर्चाओं में बना रहता है और इसी क्रम में इस बार 400वा सुंदरकांड के अवसर पर 1000 स्थानों पर गौ सेवा और पूजा का कार्यक्रम संगठन के द्वारा रखा गया है। गौ सेवा पूजा कार्यक्रम की तैयारी है मां जानकी सेना संगठन द्वारा पिछले 15 दिन से की जा रही है सोशल साइट और अन्य प्रचार माध्यमों से इसका जमकर प्रचार किया जा रहा है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें