शिवपुरी। मेरे घर आई एक नन्ही परी, सजी सजाई कार में सवार.... शायद इसी तरह गुनगुनाते हुए एक लाडली को घर लाया गया। दरअसल शिक्षक कौशल गौतम के सुपुत्र- पुत्रवधु पुष्कल - कविता को कन्या रत्न की प्राप्ति हुई। जिला अस्पताल में डॉक्टर नीरजा शर्मा ने सकुशल डिलीवरी कराई जबकि स्टाफ सहित सिविल सर्जन डॉक्टर राजकुमार ऋषिस्वर का सहयोग मिला। जब अस्पताल से छुट्टी का वक्त आया तो हर्षित परिजनों ने पहले कार सजवाई। फिर घर को बैलून से सजाया गया। इसके बाद नन्हीं परी को घर लाया गया। बदलता वक्त बदलते तरीके को देखकर नगर के लोग भी तारीफ करते नजर आए। धमाका की तरफ से लाडो जन्म की बधाई।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें