शिवपुरी। नगर की चिलोद सहित संजय कॉलोनी में चोरी की बिजली से हीटरों का उपयोग किया जा रहा है इस सूचना पर आज महाप्रबंधक पीआर पाराशर ने इलाके में एई नरेंद्र तरवरिया को टीम लेकर रवाना किया। जानकारी पुख्ता थी। यहां सैकड़ों की संख्या में हजार, दो हजार वाट से रोशन हीटर पर भोजन पक रहा था जबकि कुछ लोग सर्दी में गर्मी का एहसास लेकर हीटर के पास बैठे गपियाते मिले। कम्पनी ने हीटर जब्त किये। वायर जब्त किया और पंचनामा बनाकर चोरी के केस भी बना डाले। इस लगातार कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप है। कम्पनी ने कहा है कि जिन इलाकों में चेकिंग हो चुकी वहां फिर कभी भी कारवाई के लिये टीम दस्तक दे सकती हैं।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें