Responsive Ad Slot

Latest

latest

आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम युग की ओर, शहर की 75 गलियों में 17 से 10 मार्च तक हो रहे कार्यक्रम

गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022

/ by Vipin Shukla Mama
प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र शिवपुरी द्वारा हो रहा आयोजन 
शिवपुरी। प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र शिवपुरी के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम युग की ओर के अंतर्गत शहर की 75 गलियों में 17 फरवरी से 10 मार्च तक शिव सन्देश यात्रा निकाली जा रही है। गत दिवस गणेश कॉलोनी, शिवनगर, नीलगर चौराहा, सिद्धेश्वर टेकरी, फिजीकल कॉलोनी, सईसपुरा तथा इन्द्र नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शिव सन्देश दिया। घर-घर इस कार्यक्रम के अंतर्गत झांकी एवं रैली निकाली जा रही है। परमात्मा का परिचय दिया स्थानीय ब्रह्मकुमारी यात्रा सिद्धेश्वर टेकरी की प्रभारी बी.के. शबनम बहन द्वारा बताया, कि कैसे अन्धविश्वास तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करना है। परमात्मा का सत्य ज्ञान हमारे जीवन में सद्गुण का विकास करता है। धर्म का और परमात्मा की शिक्षा का जब होगा एक आकार, विश्व बन्धुत्व की भावना तक होगी साकार। हम सभी को मातृभूमि, भारतभूमि एवं पूरे विश्व की सेवा सच्चाई और सफाई से करना चाहियें। इस आयोजन में बहुत सुन्दर परमात्मा की झांकी बनाई गई, साथ ही सभी को आध्यात्मिक जागृति एवं प्यारे पर से परमात्मा का सच्चा परिचय घर-घर दिया जा रहा है। जिसमें सभी भाई-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संकल्प लिया कि सिर्फ परमात्मा का सन्देश घर-घर पहुंचाएगें। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा केन्द्र इन्चार्ज बी.के. शबनम बहन जी द्वारा प्रभू स्मृति तिलक लगाकर किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129