Responsive Ad Slot

Latest

latest

हुआ जोरदार स्वागत

सोमवार, 7 फ़रवरी 2022

/ by Vipin Shukla Mama
अरशद अली और वंदना शर्मा का हुआ जोरदार स्वागत
शिवपुरी मैं यूनिवर्सल ह्यूमन राइट काउंसिल राष्ट्रीय सदस्य एवं मीडिया प्रभारी
 मध्य प्रदेश अरशद अली एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष वंदना शर्मा का जोरदार आतिशी स्वागत हुआ
शिवपुरी। प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश यूनिवर्सल ह्यूमन राइट काउंसिल मोहम्मद दारा खान ने बताया कि यूनिवर्सल ह्यूमन राइट काउंसिल राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण बाकोलिया ने अरशद अली की समाज सेवा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य देखकर
 अरशद अली को प्रदेश सचिव मध्य प्रदेश से प्रमोशन देकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मीडिया प्रभारी मध्य प्रदेश बनाया। एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष के लिए प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश मोहम्मद दारा खान और जिला अध्यक्ष तारिक सिद्दीकी की अनुशंसा पर वंदना शर्मा को यूनिवर्सल ह्यूमन राइट काउंसिल मध्य प्रदेश महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का प्रदेश कार्यालय अजीज  शिकारी चौक पर समस्त मध्य प्रदेश के यूनिवर्सल ह्यूमन राइट काउंसिल पदाधिकारियों एवं शिवपुरी जिले के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूनिवर्सल ह्यूमन राइट काउंसिल अशफाक हुसैन, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश मोहम्मद दारा खान, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अताउर्रहमान  खान, शैलेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन मंत्री उमर खान, विशेष अतिथि राजेंद्र पिपलोदा जी प्रदेश प्रचार मंत्री सोहेल खान , जिला अध्यक्ष तारिक सिद्दीकी, गुना जिला अध्यक्ष अशफाक खान , ग्वालियर जिला अध्यक्ष नईम खान, जिला सचिव इमरान खान, सह सचिव शौकीन अहमद कर्मचारी नेता अरविंद सरैया विनोद कुमार खटीक, श्री मती शोभा नामदेव प्रेम चौधरी प्रदीप नरवरिया अनिल मलावरिया राजेश सेन उमाशंकर चौरसिया नरवर, वरिष्ठ पत्रकार सलीम खान आरती परिहार इमरान खान यूसुफ खान आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम के समापन  में पधारे हुए सभी पदाधिकारीगण एवं सम्मानीय अतिथियों को स्वल्पाहार करा कर जिलाध्यक्ष तारिक सिद्दीकी ने आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129