Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: राष्ट्रीय एकता शिविर में भागीदारी कर लौटी कृति गोयल

मंगलवार, 29 मार्च 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। राष्ट्रीय एकता शिविर बावल हरियाणा में आयोजित सात दिवसीय कैंप में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर का प्रतिनिधित्व कर कृतिगोयल आज अपने शहर वापस लौटी उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना जिला शिवपुरी के जिला संगठक डॉ एसएस खंडेलवाल ने बताया कि यह शिविर 21  मार्च से 27 मार्च तक हरियाणा में आयोजित किया गया था इस शिविर में स्वयंसेवकों को नेतृत्व क्षमता का विकास मंच संचालन  ब्लड डोनेशन  आदि अन्य गतिविधियों की भी जानकारी दी गई और इसमें मध्य प्रदेश से केवल पांच  स्वयंसेवकों का चयन किया गया था।
(सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए कृति गोयल)
इसमें यूआईटी आरजीपीवी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा कृति गोयल का भी चयन किया गया और उन्होंने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया तथा वहां पर आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता जैसे सिंगिंग कंपटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया कैंप से लौटने के बाद उन्होंने शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में अपने शिविर के अनुभवों को शेयर किया इस अवसर पर कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एन के जैन जिला संगठक डॉक्टर खंडेलवाल एवं समस्त स्टाफ के सदस्यों ने उनको बधाई व शुभकामनाएं दी जैसा की विधित है कि एन आई सी कैंप राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाते हैं इनमें काफीकठिन चयन प्रक्रिया के पश्चात चयन होता है कृति गोयल को इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों सौरभ भार्गव, पीयूष जैन , आदर्श  जैन, अभिषेक सिंह सोलंकी, आकाश गुप्ता, प्रद्युम्न गोस्वामी, अनामिका मुंडोतिया ,  प्रिंसि गोयल , रौनक शर्मा आदि के द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129