करैरा। नगर के प्रमुख चौराहा सहायता केंद्र पर आज दोपहर महिला आरक्षक राजनदीप व जूली परमार द्वारा वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान उन्होंने 20 से अधिक वाहनों की चेकिंग की व वाहन चालकों को मधुर भाषा में समझा कर जाने दिया व उचित तरीके से वाहन चलाने की हिदायत देकर रवाना किया, महिला आरक्षकों के व्यवहार से वाहन चालक भी प्रभावित हुए और उन्होंने आगे से किसी भी प्रकार की गलती ना करने की बात कही महिला आरक्षकों के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी सुरक्षा में तैनात नजर आए।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें