Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: 'भागकर बचे कन्हाई,' यादव महासभा के नेतृत्व में खेली गई 'ब्रज की तर्ज पर लठमार होली'

रविवार, 20 मार्च 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। बीते कई वर्ष की भांति इस वर्ष कोरोनाकाल के हालात सामान्य होने के बाद यादव महासभा शिवपुरी मध्य प्रदेश के तत्वावधान में ब्रज की तर्ज पर लठमार होली का आयोजन स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर परिसर में किया गया। जानकारी देते हुए यादव महासभा शिवपुरी मध्य प्रदेश के जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव बंटी भैया ने बताया कि सामाजिक समरसता और पुरातन परंपराओं के निर्वाह के रूप में यादव महासभा के तत्वावधान में स्थानीय श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में
भव्य लठमार बार होली खेली गई। इस अवसर पर यादव समाज  द्वारा यहसामाजिक समरसता के रूप में यादव बंधु जनों के लिए होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन  किया गया जिसमें समस्त यादव समाज के लोगों द्वारा सामाजिक रुप से संगठित होने का आह्वान किया गया।  विपदा के समय सामाजिक एकता किस प्रकार से प्रदर्शित की जाए यह सीख कोरोनाकाल जैसे विपरीत हालातो में देखने को मिली। इस दौरान अन्य समाज बंधुओं ने भी अपनेविचार व्यक्त किए और होली मिलन समारोह ग्रुप में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बृज की तर्ज पर लठमार होली में महिलाओं ने बरसाने की होली का प्रतीक यहाँ प्रस्तुत किया।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129