Responsive Ad Slot

Latest

latest

आईवीओ शिवपुरी का सदस्यता ग्रहण समारोह संपन्न

रविवार, 13 मार्च 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर में आज दिनांक 13 मार्च 22 को 
आईवीओ शिवपुरी के सदस्य गणों का सदस्यता ग्रहण समारोह नायक विशाल जोशी के जय हिन्द इन्टरप्राइजेज (Tiles, plumbing Shop) पर सूबेदार मेजर आनरेरी लेफ्टिनेंट चंद्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन हुआ। समारोह का संचालन वेटरन अजय तिवारी तथा स्वागत वेटरन विशाल जोशी ने किया। लेफ्टिनेंट चन्द्र प्रकाश शर्मा ने ने सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुये कहा कि आज का दिन हमारे जीवन का बहुत ही यादगार दिन बनने जा रहा है। हम लोग अपनी देश सेवा करके रिटायर होने के बाद सामाजिक जीवन में एकता राष्ट्रीयता देश भक्ति लाने के लिए एक अच्छे और सच्चे मार्ग पर बढ़ रहे हैं। हम सभी मिलकर अपने जीवन में आने वाली समस्त बाधाओ को  चाहे वो शासकीय या सामाजिक  हो एकजुट  होकर विजय प्राप्त करेंगे। यही हमारे जीवन का लक्ष्य है। हमारे लिए राष्ट्रीयता, देश भक्ति, पारदशिर्ता जन कल्याण सर्वोपरि है। सदस्यता ग्रहण करने का जोश हर्ष उल्लास संगठन के प्रति लगाव उनके चेहरे पर साफ दिख रहा है।  आज सदस्यता समारोह में वेटरन चन्द्र प्रकाश शर्मा  वेटरन नरेंद्र कुमार यादव वेटरन अजय कुमार तिवारी वेटरन अशोक कुमार शर्मा वेटरन राम दास आर्य वेटरन ब्रजेश राठोर वेटरन त्रिलोकी नाथ भट वेटरन विशाल जोशी वेटरन धर्मेन्दर् सिंह राजावत वेटरन मनोज कुमार शर्मा वेटरन कैलाशस सिंह जादौन वेटरन केदार सिन्ह परमार वेटरन दिलीप यादव वेटरन सुनील कुमार सिंह वेटरन कैलाश सिंह यादव वेटरन सतेन्दर् शर्मा वेटरन भानु कुशवाह वेटरन योगेन्द्र शर्मा वेटरन मोहन सिंह राजपूत वेटरन मिस रहमीन खान शामिल हुए। समारोह में शामिल सभी सदस्यों ने अपने अपने अनुभवों को बताया। सभी ने समाज कल्याण एवं देश भक्ति के लिए उत्साहित किया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129