शिवपुरी। मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी शहर के विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं। इसी क्रम में उन्ही के प्रयासों से शिवपुरी शहर को अब ट्रांसपोर्ट नगर की सौगात मिल गई है। यह बांसखेड़ी में बनकर तैयार होगा, जिससे यातायात व्यवस्था सुधरेगी और शहर की जनता को भी राहत मिलेगी। ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण को सैद्धान्तिक स्वीकृति मिल गई है। यह 5 करोड की लागत से बनकर तैयार होगा। ट्रांसपोर्ट नगर की स्वीकृति मिलते ही नगर पालिका शिवपुरी द्वारा डीपीआर पर काम शुरू कर दिया गया है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी शैलेश अवस्थी ने बताया कि पहले बड़ौदी में ट्रांसपोर्ट नगर तैयार किया जा रहा था लेकिन थीम रोड जो कि शहर की मुख्यधारा है इस पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी इसलिए ट्रांसपोर्ट नगर को शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा था। अब मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से ट्रांसपोर्ट नगर को स्वीकृति मिल गई है। यह बांसखेड़ी में तैयार किया जाएगा इससे शिवपुरी शहर की जनता को भी राहत मिलेगी।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें