शिवपुरी। नगर के टेकरी बाजार स्थित अग्रवाल मेडिकल स्टोर के संचालक राजेश अग्रवाल के सुपुत्र कार्तिक अग्रवाल सड़क दुर्घटना में आजसुबह गम्भीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक में डंपर की जोरदार टक्कर से कार्तिक को गम्भीर चोट आई है। जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज भर्ती किया। यहां से ग्वालियर रैफर किया गया है। निकटजनों के अनुसार कार्तिक पिछोर में कोई परीक्षा देने जा रहा था। घरवालों ने बस से जाने की बात कही लेकिन फिर कार्तिक बाइक से गया। जहां पिछोर के रास्ते में उसे डंपर ने टक्कर दे मारी।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें