
धमाका शोक: बॉलीबॉल के " गांधी " बी.एन. शर्मा, बॉलीबॉल खेलकर घर लौटे तो आया अटैक, हुई मौत
शिवपुरी। शिवपुरी बॉलीबॉल के " गांधी " बी.एन. शर्मा जी 68 का आज हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। रोजाना की तरह मोहनी सागर कॉलोनी के खेल मैदान से बॉलीबॉल खेलकर अच्छे खासे घर लोटे शर्मा को अचानक अटैक आया तो परिजन उन्हें अस्पताल लेकर दौड़े। दीपक शर्मा ने बताया कि उन्हें बचाया नहीं जा सका। बाद में उनका अंतिम संस्कार नगर के मुक्ति धाम पर किया गया। अब अस्थि संचय मंगलवार सुबह 8 बजे मुक्तिधाम पर होगा। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर है। आप ग्राम सिरसोद के निवासी होकर सिंचाई विभाग से सेवा निवृत हुए थे।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें