शिवपुरी। देहात थाना पुलिस की सुबह आज ठीक नहीं हुई। एक युवक की हत्या की जानकारी मिली तो मौके पर पुलिस के साथ एफएसएल अधिकारी डॉक्टर एचएस बरहादिया को जाना पड़ा। देखा तो लुधावली में गौशाला के पीछे मृतक रामकिशन पुत्र रामप्रसाद शाक्य की लाश पड़ी थी। एफएसएल अधिकारी डॉक्टर एचएस बरहादिया के अनुसार प्रथम दृष्टया किसी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई हैं। हत्या उपरांत उसे घटनास्थल से 270 फीट दूर तक खींच कर नाले के किनारे फेंक दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें