शिवपुरी। सत्तावनी शोध संस्थान शिवपुरी के बैनरतले गोपाल सिंह राठौड़ एवं डॉक्टर भंवर सिंह तोमर द्वारा 10 जून से 18 जून तक निकाली जा रही पराक्रम यात्रा शिवपुरी आई। नगर आगमन पर संस्थान के महानिदेशक डॉ लखनलाल खरे के नेतृत्व में यात्रा का भावभीना स्वागत किया गया।
यात्रा की अगवानी झांसी तिराहे पर करने के बाद संस्थान के सदस्यों के साथ यात्रा तात्याटोपे की समाधि पर पहुंची जहां यात्रा के संयोजक द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
तत्पश्चात संस्थान के निदेशक दिनेश वशिष्ठ के आवास पर स्वागत कार्यक्रम हुआ। जिसमें बन्नू राजा राजा साहब मुढैरी, फौजी अनिल यादव, गजेन्द्र सिंह, कृपाल सिंह, रूपकिशोर वशिष्ठ, कवि राजकुमार सिंह चौहान भारतीय ,विजय भार्गव, त्रिलोचन जोशी उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संयोजन विजय भार्गव एवं त्रिलोचन जोशी ने किया।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें