आज जो परिणाम आए उसमें शिवपुरी नगर के 39 वार्ड के विजेताओं में जनता का प्यार पाने में कुछ ही योद्धा साबित हुए। मसलन उनके रिजल्ट में वोटों के आंकड़े हजार पार कर गए। जिनको ज्यादा वोट देकर जनता ने उनके प्रति विश्वास को दर्शाया उनमें हमारे पत्रकार साथी विजय शर्मा बिंदास भी शामिल हैं। एक पत्रकार होने के बाद भी जन जन का लाडला होना खास बात है। ये हैं दो हजार से लेकर एक हजारी वोट लाने वाले विजई प्रत्याशी
पत्रकार होने के बाद भी मृदुभाषी, सभी 39 वार्डों में सबसे ज्यादा वोट 2086 लाने वाले रहे हैं विजय शर्मा बिंदास, उन्होंने नाम के अनुरूप बिंदास काम किया हैं। इसी क्रम में हजार के करीब वार्ड 22 से मोनिका भाजपा को 1003 वोट मिले। इसके अलावा हजार के अंदर रहे हैं प्रत्याशी। आइए देखिए टॉप स्कोरर
वार्ड 20 से भाजपा के विजय बिंदास को 2086 वोट मिले उनके सामने कांग्रेस नहीं बल्कि निर्दलीय रेखा रहीं जिनको 1017 वोट मिले। नोटा पर 47 वोट डाले गए।
-
वार्ड 33 से रवीना इस्माइल खान को भाजपा के लिए 1709 वोट मिले जबकि सामने निर्दलीय रामश्रि मथुरा प्रजापति को 627 वोट मिले। नोटा को 23 वोट मिले।
-
वार्ड 15 से ममता धाकड़ कांग्रेस को 1631 वोट मिले। इनके सामने सरोज शर्मा भाजपा को 753 वोट मिले। नोटा पर 23 वोट गिरे।
-
वार्ड 10 से भाजपा की प्रतिभा को 1421 वोट मिले। इनके सामने कांग्रेस के कद्दावर नेता बबीता अन्नी शर्मा नहीं बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी रुक्मणि रावत को 595 वोट मिले।
-
वार्ड 1 से भाजपा के अमरदीप शर्मा को 1360 वोट मिले उनके सामने कांग्रेस नहीं बल्कि निर्दलीय गजराज रहे जिनको 1124 वोट मिले। Nota पर 17 वोट डाले गए।
-
वार्ड 31 से मीना पंकज शर्मा को 1324 वोट मिले जबकि कांग्रेस की संगीता संजय चतुर्वेदी को 969 वोट मिले। नोटा को 13 वोट मिले।
-
वार्ड 19 से भाजपा के रामसिंह यादव को 1324 वोट मिले। निर्दलीय विनीत गुर्जर को 1041 वोट मिले। नोटा पर 38 वोट डाले गए।
-
वार्ड 17 से राजा यादव को 1254 वोट मिले। निर्दलीय दीपक राठौर को 419 वोट मिले। नोटा पर 20 वोट डाले गए।
-
वार्ड 6 से मोनिका बिरथरे को 1233 वोट मिले। जबकि निर्दलीय श्वेता तरुण अग्रवाल को 772 वोट मिले। नोटा पर 22 वोट डाले गए।
-
वार्ड 30 से कमल किशन शाक्य को 1202 वोट मिले। निर्दलीय हीरालाल को 581 वोट मिले। नोटा पर वोट 31 डाले गए।
वार्ड 16 से मक्खन को 1197 वोट मिले। भाजपा के लालजीत आदिवासी को वोट 1088 मिले। नोटा पर 35 वोट डाले गए।
-
वार्ड 36 से कांग्रेस के महेंद्र गुर्जर एमडी को 1186 वोट मिले। भाजपा के प्रतीक शर्मा को 374 वोट मिले। नोटा पर 19 वोट मिले।
-
वार्ड 27 से सुमन मांझी को 1173 वोट मिले। अनिता अजय भार्गव भाजपा को 906 वोट मिले। नोटा पर 28 वोट डाले गए।
-
वार्ड 3 से भाजपा के दीप्ति भानु दुबे को 1148 वोट मिले। जबकि निर्दलीय तृप्ति विशाल वर्मा को 298 वोट मिले। नोटा पर 17 वोट डाले गए।
-
वार्ड 9 से भाजपा की ऋतु डिंपल जैन को 1132 वोट मिले। कांग्रेस की पीतांबरा एपीएस चौहान को 946 वोट मिले। नोटा पर 25 वोट डाले गए।
-
वार्ड 24 से निशात सुल्ताना कांग्रेस को 1106 वोट मिले। भाजपा की कुसुम यादव को 938 वोट मिले। नोटा पर 13 वोट डाले गए।
-
वार्ड 26 से सरोज रामजी व्यास को 1052 वोट मिले। निर्दलीय कविता को 496 वोट मिले। नोटा को 14 वोट डाले गए।
-
वार्ड 22 से मोनिका भाजपा को 1003 वोट मिले। निर्दलीय सरीना मिर्जा को 755 वोट। नोटा पर 16 वोट डाले गए।
-

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें