शिवपुरी। आईटीआई में प्रवेश वर्ष 2022 के सीएलसी राउंड के लिए च्वाईस फिलिंग एवं प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। इसके लिए आवेदको को एमपी ऑनलाईन द्वारा दिनांक 27-08-2022 से 30-08-2022 कार्यक्रम जारी किया गया है।
सीएलसी राउंड हेतु च्वाईस फिलिंग दिनांक 27-08-2022 से 28-08-2022 तक कर सकेंगे।
दिनांक 29-08-2022 को सीएलसी राउंड में आवेदकों द्वारा संस्था में स्वयं उपस्थित होकर उपस्थिति दर्ज कराना होगी।
दिनांक 30-08-2022 को आवेदकों की उपस्थिति के आधार पर मैरिट सूची एमपी आनलाईन द्वारा जारी की जावेगी।
दिनांक 30-08-2022 को आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश दोपहर 12:00 बजे से किया जावेगा।
दिनांक 01/09/2022 से वेटिंग लिस्ट के आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश दोपहर 12:00 बजे से किया जावेगा।
प्राचार्य
नितिन मंदसोरवाले



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें