शिवपुरी। जिले में गुरुवार को आबकारी महकमे ने पुलिस के साथ मिलकर अवैध शराब के विरूद्ध कारवाई को अंजाम दिया पर सफलता हासिल की। श्री अक्षय कुमार सिंह, राजेश सिंह चंदेल पुलिस अधीक्षक एवं श्री वीरेन्द्र सिंह धाकड़, जिला आबकारी अधिकारी, शिवपुरी के निर्देशन में अवैध मदिरा एवं जहरीली शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 17-08-2022 को वृत्त पिछोर क्षेत्र में ग्राम देवगढ़, ग्राम करारखेड़ा, सिलपुरा कंजर डेरा, नदनवारा, पिपरा एवं बामौरकला कंजर डेरा आदि स्थलों पर दबिश देकर अवैध शराब के मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 49(क) का 01 प्रकरण, धारा 34(2) के 02 प्रकरण एवं धारा 34(1)ए के 02 प्रकरण पंजीबद्ध किए। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में कुल 05 प्रकरण दर्ज कर कुल 350 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 35 ड्रम, 4 मदिरा बनाने की भट्टियां, लगभग 8000 किलो गुड लहान (मौके पर नष्ट) जब्त किया। उक्त कार्यवाही में श्री वीरेन्द्र सिंह धाकड़, जिला आबकारी अधिकारी, श्री दीपक तोमर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, निरीक्षक श्री अंशुल गुप्ता, निरीक्षक श्री पुनीत वाजपेयी, आबकारी उप निरीक्षक वृत्त पिछोर प्रभारी श्री नीरज त्रिवेदी, आबकारी उप निरीक्षक श्री विनीत कुमार शर्मा, आबकारी उप निरीक्षक श्री राहुल गुप्ता आदि एवं आबकारी मुख्य आरक्षक, आबकारी आरक्षक एवम नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा ।



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें