Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: स्वास्थ्य विभाग ने निकाली तिरंगा यात्रा, कलेक्टर, एसपी तिरंगा थाम निकले सडकों पर

रविवार, 7 अगस्त 2022

/ by Vipin Shukla Mama
हर घर तिरंगा लहराएगा, हर घर तिरंगा फहराएगा
शिवपुरी 08 अगस्त 2022। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हर घर तिरंगा लहराएगा, हर घर तिरंगा फहराएगा जैसे नारे गुजायमान हुये। इस अवसर पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल हाथों में तिरंगा थाम सडकों पर स्वास्थ्यकर्मीयों के साथ उनका उत्साह वर्धन करते दिखे।उल्लेखनीय है कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने 08 अगस्त से 13 अगस्त 2022 तक राष्ट्र भक्ति का ज्योत जगाने के लिए तिरंगा यात्रा आयोजन किए जाने हेतु आदेश जारी किए हैं। उसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज यूपीएचसी कमलागंज से माधव चौक चौराहे तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। जिसका नेतृत्व कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल द्वारा किया गया। रैली के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन राष्ट्र भक्ति के नारे लगाने के लिए माईक
संभाले रहे, जिसमें हाथों में राष्ट्र ध्वज लिए हुए एक सैकडा से अधिक आशा, एएनएम, सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भारत माता की जय, बंदे मातरम, विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा उचा रहे हमारा जैसे नारे लगे।
रैली मुख्य रूप से कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन, जिला जन संपर्क अधिकारी श्रीमती प्रियंका शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर, सिविल सर्जन डॉ. आरके चौधरी, आरबीएसके डीईआईएम अखिलेश शर्मा, डॉ. माधव सक्सैना, डॉ. एसके वर्मा, सुनील जैन, कमल बाथम, शत्रुधन दीक्षित सहित बडी संख्या में एएन, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129