शिवपुरी। नगर में हवाई पट्टी रामराजा विवाह घर के पास गुरुवार को एक तेंदुआ Leopard (Panthera pardus) की धमचक से सनसनी फेल गई। हड़कंप इसलिए मच गया की तेंदुआ देर रात नहीं बल्कि रात 9 बजे ही चहल कदमी करने आ पहुंचा था। स्थानीय लोगों ने तेंदुआ को घूमते हुए देखा तो उनकी घिग्घी बंध गई। फिर राजेश नामक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी।
इधर नेशनल पार्क और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसने पग मार्क देखकर कहा की वास्तव में तेंदुआ ही था। बता दें की माधव नेशनल पार्क की सीमा चंद कदम दूर हैं और इन दिनों हरियाली ने चादर बिखेर रखी हैं इसलिए वन्य प्राणियों का आना कोई अचरज की बात नहीं लेकिन उक्त इलाके में अंबेडकर कॉलोनी से लेकर अन्य लोग रहते हैं।
नॉनवेज की खुशबू तो नहीं खींच लाई
पास में ही एक नॉन वेज का होटल भी हैं। लोगों का अनुमान हैं तेंदुआ नॉनवेज की खुशबू से तो खींचा नहीं चला आया।
बढ़ती संख्या तेंदुओं की
जिले में तेंदुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। ये पर्यटन नगरी के लिए एक सुखद संकेत ही हैं। आने वाले कल में जब तेंदुए को कंपनी देने टाइगर आयेंगे तो आनंद ही कुछ और होगा। इधर नजर आए तेंदुए से लोगों को सावधान रहने की अपील वन विभाग ने की है।
आइए जानिए तेंदुए के बारे में
तेन्दुआ पैन्थरा जीनस का एक विडाल (गंध बिलाव या बिल्ली) है जो अफ़्रीका और एशिया में पाया जाता है। यह विडाल प्रजातियों जैसे शेर, बाघ और जैगुअर की तुलना में सबसे छोटा होता है, लेकिन तेंदुए बहुत शक्तिशाली और चतुर जीव है और इनकी एकाग्रता तो लाज़वाब होती है। शिकार को पकड़ने की तकनीक और हमला करने की शैली इन्हें एक अव्वल दर्जे का शिकारी बनाती है।



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें