शिवपुरी। रेडिऐन्ट ग्रुप द्वारा संचालित आई.टी.आई में विश्वकर्मा जंयती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेडिऐन्ट के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर मशीनरियों का विधि-विधान से पूजन किया। इस अवसर पर रेडिऐन्ट के संचालक श्री शाहिद खान ने कहा कि विश्वकर्मा जो दुनिया में बेहतरीन आर्किटेक्ट के प्रतीक माने जाते है वह दुनिया के पहले वास्तुकार एवं इंजीनियर है आपने कहा कि रेडिऐन्ट ग्रुप में पिछले कई वर्षो से विश्वकर्मा जंयती का आयोजन होता रहा है। इस दिन छात्र सकंल्प लेते है कि अच्छा तकनीकी ज्ञान हासिल कर देश की सेवा करें।
रेडिऐन्ट ग्रुप के समन्वयक अखलाक खान ने कहा कि तकनीक का विकास आम आदमी के लिए हितकारी होना चाहिए। आधुनिक तकनीक जानकारी के साथ जनकल्याणकारी हो तभी ये दुनिया का बेहतर और खुबसुरत भविष्य संभव हो सकता है।
विश्वकर्मा जंयती के अवसर पर आई.टी.आई के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अपने विचार व्यक्त किये इस अवसर पर समस्त स्टाफगण एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें