धमाका अलर्ट: गुरुद्वारा एसबीआई बैंक से प्रवीन गोयल की बाइक ले उड़ा ये चोर, CCTV फुटेज में पहचानिए तो जरा
शिवपुरी। नगर के गुरुद्वारा के ठीक सामने स्थित एसबीआई बैंक के बाहर खड़ी एक बाइक कुछ देर पहले चोरी कर ली गई। काले कपड़े पहना युवक बनाम चोर सीसीटीवी में कैद हो गया। महल कॉलोनी निवासी प्रवीन गोयल की बाइक बैंक के बाहर खड़ी हुई थी उसी दौरान चोर बाइक चुराकर चलता बना। प्रवीन पुत्र प्रकाशचंद गोयल निवासी महल कॉलोनी व्यवसाई दीपक प्रधान के मित्र हैं। पुलिस को जानकारी दे दी गई हैं। देखना होगा की बीते रोज फोटो जर्नलिस्ट की बाइक 48 घंटे में बरामद करने के बाद वाह वाही लूटने वाली कोतवाली पुलिस इस बाइक को कितनी जल्दी बरामद करती हैं। अगर आपको सिल्वर रंग की एमपी 33 1431 नंबर की बाइक या चोर नजर आए तो प्रवीण गोयल/श्री प्रकाश चंद जी गोयल महल कॉलोनी शिवपुरी के मोबाइल नम्बर 9425764676 पर सूचित कर उचित इनाम प्राप्त करें। ये हैं CCTV फुटेज।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें