अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या ने इतिहास लिख दिया। एक साथ 15 लाख दिए प्रज्वलित किए गए और रिकॉर्ड बन गया। दीपोत्सव पर दीप प्रज्वलित करने से पहले पीएम मोदी ने राम लला की आरती की। बाद में पीएम रामकथा पार्क पहुंचे और राम का तिलक लगाकर राज्याभिषेक किया। यहां से पीएम सरयू किनारे राम की पैड़ी में सरयू पूजा करके आरती में शामिल हुए। फिर 26 मिनट तक लेजर शो के माध्यम से रामायण कथा का मंचन और डिजिटल आतिशबाजी का नजारा देखा।
उन्होंने कहा की एक समय था जब श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे। इसका नतीजा यह हुआ कि हमारे देश के धार्मिकस्थलों का विकास पीछे छूट गया। पिछले आठ साल में हमने धार्मिक स्थानों के विकास के काम को आगे रखा है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें