शिवपुरी। राष्ट्र नायक लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और भारत रत्न आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथी पर 31 अक्टूबर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। शिवपुरी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार 31.10.22 को दोपहर 12 बजे से दोनो महानदेश भक्त राष्ट्र नायकों को याद किया जाएगा। उनके द्वारा देश की आजादी से लेकर देश बनाने और मजबूत नेतृत्व देकर सारे विश्व को अपना लोहा मनवाते हुऐ देश सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर महाप्रयाण पर जाने वाले दोनो महान नेताओं को उनके व्यतित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किए जायेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से गांधी सेवाश्रम प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह जानकारी कार्यालय प्रभारी चंद्रकांत शर्मा मामा ने देते हुए बताया की कार्यक्रम में समस्त कांग्रेस जन सादर आमंत्रित हैं।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें