शिवपुरी। नगर से कुछ दूर खुबत घाटी पर फोरलेन निर्माण में मनमर्जी से निर्माण के चलते घटिया रोड पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। आज कुछ देर पहले ट्रक टकराने के बाद एक ट्रक में आग लग गई। नगर से दमकल को भेजा लेकिन तब तक आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों वाहनों का जाम लग गया जिसके चलते दमकल खुद जाम में फस गई। इधर सैकड़ों वाहन जाम में फसे जिनमे एस आई टी कॉलेज के बच्चे और एंबुलेंस भी जाम में फसे हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार जाम खुलवाने के प्रयास नहीं किए जाने से जाम कई किलोमीटर लम्बा हो सकता हैं। जाम को एक घंटा हो चुका हैं।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें