Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: औचक निरीक्षण करने निकले कलेक्टर अक्षय, अनुपस्थित चार कर्मचारियों की मना डाली दिवाली, किया निलंबित

बुधवार, 26 अक्टूबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
कलेक्टर श्री सिंह ने किया कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों का निरीक्षण, अनुपस्थित चार कर्मचारियों को किया निलंबित
शिवपुरी, 26 अक्टूबर 2022। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित 4 कर्मचारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की है।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कार्यालयों में साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था का जायज़ा लिया। साथ ही अन्य कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने आदिम जाति कल्याण विभाग, अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग, कृषि विभाग, भू-अभिलेख, खाद्य विभाग, आबकारी विभाग, निर्वाचन कार्यालय, नाजिर शाखा, नजूल शाखा, रिकार्ड रूम, लोक सेवा केन्द्र, शिक्षा विभाग एवं एनआईसी कक्ष का औचक निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली। 
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनुपस्थित मिलने वाले चार कर्मचारियों को निलंबित किया है। उन्होंने सहायक ग्रेड-2 श्रीमती माया मोर्य, सहायक ग्रेड-2 श्रीमती चंद्रकला कुशवाह, सहायक ग्रेड-3 श्रीमती द्रौपदी मरावी एवं सहायक ग्रेड-3 श्री प्रदीप कुशवाह को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्यवाही की है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129