शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक बार फिर 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देशवासियों को संबोधित किया। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत छठ पर्व के बधाई संदेश के साथ की। शिवपुरी जिले में सभी मंडल स्तर पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने शिवपुरी नगर मण्डल, बूथ क्रमांक - 110 , वार्ड क्रमांक-28 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष शिवपुरी जैमिनी, नगर मंडल महामंत्री रीतेश जैन, पार्षद ताराचंद्र राठौर, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे ।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें