Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: Congress President Election 2022 : कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव संपन्न, खड़गे या थरूर, दोनों में से कौन, 19 अक्टूबर को खुलेगी लॉटरी

सोमवार, 17 अक्टूबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
दिल्ली। देश में कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होंगा ये 19 अक्तूबर को तय होगा। इसके पहले सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष के लिए खड़गे और थरूर के चयन को लेकर मतदान हुआ। 9300 मतदाता इस मतदान में शामिल हुए। देशभर में 36 मतदान केंद्र और 67 बूथ बनाए गए थे, इनमें 6 बूथ उत्तर प्रदेश में थे। एक बूथ पर 200 वोट डाले गए। अब सभी की निगाहें 19 अक्टूबर को मतगणना पर टिक गई हैं। इस चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों की किस्मत का फैसला अब बैलेट बॉक्स में कैद हो चुका है। 24 साल में पहली बात कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य मैदान में नहीं है। कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबला हो रहा है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ देशभर में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में वोटिंग की गई।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129