धमाका बधाई: मप्र यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बने NSUI के जिलाध्यक्ष पुनीत शर्मा
शिवपुरी। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस ने हाल ही में भोपाल में यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसके माध्यम से मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस द्वारा प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची तैयार हुई। जिसे कल प्रकाशित किया गया। इस सूची में शिवपुरी एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष पुनीत शर्मा को मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी कांग्रेस पार्टी में सक्रियता को देखते हुए उन्हें ये दायित्व दिया गया है। इस नियुक्ति के चलते पुनीत को कई सारे सदस्यों एवं वरिष्ठ जनों ने शुभकामनाएं दीं हैं। जिसमें यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित शिवहरे आशीष शर्मा सिद्धार्थ चौहान अमित राजावत अंकित प्रताप समीर खान संतोष यादव अजय यादव मोनू रावत आकाश यादव अभिषेक इब्रोज खान यासिर पठान एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा जिले भर से कार्यकर्ताओं द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की गई।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें