Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका धर्म: विश्व कीर्तिमान बनाने नगर के पोलो ग्राउंड में आज 12 नवंबर को 12 बजकर 12 मिनिट पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन

शुक्रवार, 11 नवंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर के पोलो ग्राउंड में 12 नवंबर को 12 बजकर 12 मिनिट पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन होने जा रहा है। विश्व रिकॉर्ड में दर्ज होने वाले इस आयोजन में "हनुमानजी' मुख्य अतिथि होंगे। वहीं साधु-संतों के लिए ऊपर अलग मंच तैयार हो रहा है। जबकि नीचे विभिन्न वर्ग में विभक्त बैठक व्यवस्था में नगर के हजारों लोग सुंदरकांड की प्रस्तुति देंगे। आयोजन समिति के अनुसार 11 हजार से अधिक सदस्य एक साथ एक स्थान पर सुंदरकांड पाठ करेंगे। यह विश्व ऐतिहासिक कीर्तिमान सुंदरकांड पाठ है।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुंदरकांड पुस्तिका बांटी जाएंगी। कार्यक्रम का टीवी पर लाइव प्रसारण भी हो रहा हैं। दरअसल जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय स्तर तक पहचान स्थापित कर चुका हैं। देश के 9 प्रदेशों के 38 जिलों और 5 विदेश तक दस्तक दे चुका हैं जिसमें लंदन, अमेरिका, वियतनाम, दुबई, नेपाल से भी सदस्य जुड़ चुके हैं। कई लोग सोशल साइट से लाइव जुड़कर कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। पोलो ग्राउंड पर महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्गों के लिए अलग-अलग स्थान चयनित कर वाटिका, गढी, पर्वत आदि नाम दिया गया है। साथ ही शहर में मैरिज गार्डन, गांधी पार्क आदि स्थानों पर बाइक, कार, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
संगठन की टीम ने पीले चावल देकर किया हैं आमंत्रित
जानकी सेना संगठन की टीमें शिवपुरी सहित आसपास क्षेत्रों में घर-घर दस्तक दे रही हैं। लोगों को पीले चावल देकर सुंदरकांड पाठ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल का पूरा नक्शा तैयार किया गया है। पोलो ग्राउंड पर अस्पताल की तरफ प्रमुख स्टेज व संत समागम, उसके नीचे सुंदरकांड स्टेज और आगे एक तरफ अवधपुरी, दूसरी तरफ जनकपुरी  है। इन्हीं के पास में बुजुगों के लिए विश्वामित्र तपोवन व दूसरी तरफ महिलाओं को बैठने जानकी वाटिका है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले पुरुषों के लिए किष्किंधा पर्वत व हनुमान गढ़ी और सपरिवार आने वाले श्रद्धालुओं को कौशल्या धाम है। यहीं पुलिस कंट्रोल रूम रहेगा। पोलो ग्राउंड के दक्षिण में स्कूल व संत वाहन पार्किंग रहेगी। प्रवेश के लिए पहला गेट नगर पालिका ऑफिस के सामने और दूसरा महल रोड की तरफ से है। वहीं शहर के किन मार्गों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना है, इसका पूरा रूट मैप भी तैयार है। धमाका की अपील हैं की जिले भर से लोग जरूर सुंदरकांड में भाग लें। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129