शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी श्रीमति इंदिरा गांधी जी का जन्म दिवस 19 नवंबर शनिवार को दोपहर 1 बजे गांधी आश्रम प्रांगण में धूम धाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर समस्त कांग्रेस जन सादर आमंत्रित है भारत रत्न राष्ट्र नेत्री इंदिरा जी के जीवन और राष्ट्र के लिए उनके योग दान पर वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे। यह जानकारी महा सचिव कार्यालय प्रभारी चंद्र कांत शर्मा मामा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने दी है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस द्वारा गरीबों को फल वितरण किया जायेगा।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें