शिवपुरी 5 नबम्वर 2022। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शिवपुरी के दीपावली मिलन समारोह का आयोजन होटल मातोश्री में आज दिनांक 6 नबम्वर 2022 को दोपहर 11 बजे से होगा। इसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह सहित जिले के कर्मचारी संघों के अध्यक्ष सहित राजनेता सिरकत करेंगे। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शिवपुरी के अध्यक्ष श्री विवेक पचौरी एवं आयोजन समिति संयोजक सुनील जैन ने बताया कि पिछले दिवस आयोजित बैठक में दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। कार्यक्रम में संविदा संध के संबंध में चर्चा एवं कुछ प्रस्ताव पारित किया जा सकता है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें