शिवपुरी, 4 नवम्बर 2022। थीम रोड़ पर कार्य किए जाने हेतु 33/11 के.व्ही. डाकबंगला उपकेन्द्र, 33/11 के.व्ही.बालाजीधाम उपकेन्द्र एवं 33/11 के.व्ही.डाकबंगला उपकेन्द्र से जुड़े फीडरों से संबंधित स्थानों पर 5 नवम्बर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त 33/11 के.व्ही.डाकबंगला उपकेन्द्र के बंद रहने से 5 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी एचटी कनेक्शन मेडीकल कॉलेज एवं कत्थामिल क्षेत्र प्रभावित रहेगा। इसी प्रकार 11के.व्ही.कत्थामिल फीडर एवं 11 के.व्ही.हाउसिंह बोर्ड फीडर एवं 11 के.व्ही. एसएएफ फीडर के बंद रहने से 5 नवम्बर तक मेडीकल कॉलेज के आसपास का क्षेत्र, हाउसिंह बोर्ड कॉलोनी, ठकुरपुरा, नौहरी-बछौरा आदि क्षेत्र प्रभावित रहेगें। 11 के.व्ही.कमलागंज फीडर के बंद रहने से 5 नवम्बर को कमलागंज, बैंक कॉलोनी, बाबू क्वाटर, नवग्रह मंदिर के आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें