फिल्टर प्लांट की मोटर की थमी सांसे रुक गई जल धार
मड़ीखेड़ा की सप्लाई इस बार सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट की मोटर खराबी से बंद होने की जानकारी सामने आई हैं। ये वही मोटर हैं जो सप्लाई शुरू होने के समय लगाई गई थीं। जिसके बाद से उन्हे धक्के लगाकर चलाया जाता रहा हैं।
दस दिन से नहीं हुए पानी के दर्शन
शिवपुरी नगर में झांसी तिराहा क्षेत्र के राघवेंद्र नगर, तुलसी नगर, खेड़ापति कालोनी, वर्मा कालोनी में लगभग 10 दिनों से मड़ीखेड़ा की जल सप्लाई बंद है। इस क्षेत्र के निवसियों को 24/10/22 के बाद से आज तक पानी नहीं मिला है। जनता ने कहा की क्षेत्रीय पार्षद असहाय नजर आ रहे हैं। बार्ड के बोर की मोटर भी बंद होने से जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है। इसी क्षेत्र में शीतोले की कोठी में स्थित टंकी से पुरानी शिवपुरी, गुरुद्वारा रोड महावीर नगर, तारकेश्वरी कालोनी में भी मड़ीखेड़ा जल की सप्लाई होती हैं वो भी बंद है। गुस्साई जनता ने कहा की शहर में विकास के बहुत बड़े दावे किये जा रहे हैं परंतु पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें