शिवपुरी। भोपाल के रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय में "विज्ञान पर्व"के अवसर पर शिवपुरी जिले के लेखक, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद भार्गव को "मिथकों में विज्ञान कथा" लेखन विषय पर बोलने का अवसर प्रदान किया गया। साथ ही विवि के भौतकी विभाग के श्री प्रबाल रॉय जी ने ज्ञात कराया कि उनकी पुस्तक "आइजक न्यूटन" भी प्रकाशित हो गई है और इसका विमोचन भी हो रहा है। इस विमोचन समारोह में विवी के कुलाधिपति डॉ संतोष चौबे ,देश के जाने माने लेखक देवेंद्र मेवाड़ी,अरविंद मिश्रा,सूर्यनाथ सिंह,मनीष मोहन गोरे,मोहन सगोरिया,अरविंद रनाडे,सुधीर सक्सेना,प्रबाल रॉय , अमिताव इत्यादि उपस्थित रहे।इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भी मौजूद थे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें