भागवत में आचार्य कौशल किशोर शर्मा ने कहा, मां अपने भक्तों के अवगुण कभी नहीं देखती
ग्वालियर। बालाजी धाम काली माता मंदिर गरगज कॉलोनी बहोड़ापुर पर चल रही देवी भागवत में आज भागवत आचार्य कौशल किशोर शर्मा ने बताया कि मां अपने भक्तों के अवगुण कभी नहीं देखती। इसके साथ ही उन्होंने कहा इस चराचर जगत में जितनी भी माताएं बहने हैं वह सब मां का ही अंश है इसलिए हमें नारी शक्ति का सम्मान सदैव करना चाहिए देवी भागवत के परीक्षत महाराज श्री सुरेश मुदगल जी के सानिध्य में यह कथा का आयोजन किया जा रहा है। देवी भागवत आरती के समय पंडित किशोर कुमार शर्मा के साथ बल्ली यादव, अमृतसर से रिंकू शर्मा , इंदौर से सागर जी अमरावती से प्रिंस जी, एवं ज्योतिषाचार्य डॉ सतीश सोनी अरविन्द जैमिनी आदि उपस्थित थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें