आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में फिटनेस परफेक्ट होना आवश्यक है खासकर युवाओं को अपनी आकर्षक, सुडोल फिटनेस की ज्यादा चिंता होती है ऐसे में कलेक्टर बंगले के सामने, शिवपुरी स्थित जिम में आपका स्वागत हैं।
उद्घाटन में पहुंचीं हस्तियां
डॉक्टर एसपीएस रघुवंशी ने जिला अस्पताल में लोगों की सेवा की अब निजी अस्पताल में लोगों की अस्थि दुरुस्त रखते हैं। लोगों के बीच खासे पापुलर डॉक्टर रघुवंशी और उनकी धर्मपत्नी सहज रघुवंशी जी ने ध्यान केंद्र से जुड़कर जो व्यवहार कमाया उसी के नतीजे में दो मंजिल की इस जिम के उद्घाटन में सैकड़ों हस्तियां शामिल हुईं।
डॉक्टर पीड़ी गुप्ता ने आजमाया हाथ
दिलों के रखवाले डॉक्टर पीड़ी गुप्ता ने जिम की मशीनों पर हाथ आजमाए। जिससे यह साफ हुआ की उन्होंने जिम में कसरत की हैं। उनकी फिटनेस अब नई जिम से और बेहतर होगी। इधर शिवम और इनकी युवा टीम बॉक्सिंग में हाथ आजमाती दिखाई दी। इस मौके पर डॉक्टर रघुवंशी जी के अलावा सीनियर एडवोकेट विजय तिवारी, बीजेपी के उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, डॉक्टर पीड़ी गुप्ता, अशोक जैन, धमाका संपादक विपिन शुक्ला, कांग्रेस नेता भोलू धाकड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें