Responsive Ad Slot

Latest

latest

बाल दिवस पर हुई डांस एवम चेयर रेस प्रतियोगता

सोमवार, 14 नवंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
ना चिंता होती हैं ना ओझल मन होता है सबसे सुंदर सबसे अनमोल प्यारा बचपन होता है निवेदिता मिश्रा 
मनियर आदिवासी बस्ती में मनाया बाल दिवस
शिवपुरी। अपनों को दिलाएं बचपन की याद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू कहा जाता था। बच्चों के प्रति नेहरू का प्रेम जगजाहिर है। इस कारण जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बच्चों के नाम समर्पित कर दिया गया। शक्ति शाली महिला संगठन के रवि गोयल ने कहा की  हर साल नेहरू जयंती को भारत बाल दिवस के तौर पर मनाता है। पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर को हुआ था। ऐसे में प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को भारत का बाल दिवस मनाया जाता है। बाल दिवस को लेकर बच्चे बहुत उत्साहित होते हैं। पहले ही बाल दिवस पर कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं होता लेकिन बाल दिवस को बच्चों के लिए बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।  इसीलिए शक्ति शाली महिला संगठन, ने ब्रिटानिया न्यूट्रीशन फाउंडेशन के साथ संयुक्त रूप से मिलकर आदीवासी बस्ती मनियर में बच्चोंके साथ चेयर रेस एवम अनेक प्रतियोगिता के माध्यम से बाल दिवस मनाया।जो लोग बड़े हो गए हैं, वह अपने बचपन के दिनों को अक्सर याद करते हैं।  स्वच्छ भारत मिशन मिशन के  संभागीय समन्वय अतुल त्रिवेदी ने कहा की बचपन कितना प्यारा, बेफ्रिक और खूबसूरत हुआ करता था। ऐसे में इस बाल दिवस के मौके पर आज मनियर में आदिवासी बच्चो एवम बालिकाओं द्वारा जो अदभुत डांस कला का प्रर्दशन किया एवम चेयर रेस में बच्चो ने भाग लिया वो बहुत खुश देने वाला था बच्चो को उन्होंने इस अवसर पर बच्चो को साफ सफाई एवम घरों में शौचालय का उपयोग अवश्य करने की सलाह दी। प्रोग्राम में डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरुषकार लक्ष्मी प्रजापति  द्वितीय प्राइज एकता आदीवासी तृतीय प्राइज  सुमित आदिवासी ने जीता एवम नैना द्वारा भाषण कविता  प्रतियोगिता में सिमरन,  संजना आदिवासी पल्लवी नागर लक्ष्मी को मिला चेयर रेस   प्रतियोगिता में झलक  आदिवासी, मुस्कान आदिवासी एवम सगुण आदिवासी को सुपरवाइजर निवेदिता मिश्रा, रवि गोयल एवम अतुल त्रिवेदी द्वारा संयुक्त रूप से उपहार प्रदान किए। प्रोग्राम में सुपोषण सखी कमलेश जाटव ने बच्चो को आगनवाड़ी नियमित आने का एवम हर माह वजन कराने की अपील की। प्रोग्राम में सुपरवाइजर निवेदिता मिश्रा ने  बच्चो को चाचा नेहरू के बारे में कहानी के माध्यम से जागरूक किया। उन्होंने कहा की  ना चिंता होती हैं ना ओझल मन होता है सबसे सुंदर सबसे अनमोल प्यारा बचपन होता है बाल दिवस की सबको बहुत बहुत शुभ कामनाएं। इस अवसर पर अतुल त्रिवेदी, निवेदिता मिश्रा, आगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा राठौर, लक्ष्मी राठौर, सुपोषण सखी कमलेश के साथ समुदाय की महिला किशोरी बालिकाओं एवम बच्चो ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129