शिवपुरी। नालंदा अकादमी के दो विद्यार्थियों का SSC GD परीक्षा में चयन हो गया हैं। सोमवार को घोषित हुए एसएससी जीडी के अंतिम परिणाम में नालंदा के 2 विद्यार्थियों अनिल दांगी (पुत्र श्री राजेंद्र दांगी ग्राम चंदोरिया,कोलारस) व सुरेंद्र दांगी ने सुरक्षा बल में भर्ती का अपना सपना पूरा किया है। नालंदा अकादमी के संचालक अक्षत बंसल ने बताया कि अनिल दांगी और सुरेंद्र दांगी दोनों भाईयों ने एक साथ चयन पाने में सफलता पायी हैं और इनमें से अनिल डांगी का चयन सचिवालय सुरक्षा बल में 213 वी रैंक के साथ तथा सुरेंद्र दांगी ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में चयन हुआ है। दोनों ही विद्यार्थियों को संस्थान में सम्मानित किया गया। चयनित प्रतिभागियों ने अपने वक्तव्य में बताया कि निरंतर परिश्रम, पुराने वर्षों के पेपर के सेट पेपर लगाना, असफलताओं से सबक लेकर आगे बढ़ना आदि ने उनकी सफलता में योगदान दिया।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें