Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका अलर्ट: अभा श्रीमाहौर क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा करेगा विवाह सम्मेलन का आयोजन, बैठक स्वर्णकार धर्मशाला में 25 को

शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। विवाह सम्मेलन के लिए अखिल भारतीय श्रीमाहौर क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश की एक बैठक 25/12/2022 रविबार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे स्वर्ण वाटिका सिद्देश्वर रोड स्वर्णकार धर्मशाला शिवपुरी में रखी गई हैं। श्री विष्णु जी सोनी (म्याना बाले) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महासभा,  श्री चंद्रकुमार सोनी (किलावनी बाले)जिलाध्यक्ष महासभा शिवपुरी ने बताया की मीटिंग का एजेंडा स्वर्णकार समाज शिवपुरी द्वारा विवाह सम्मेलन को लेकर गहन चर्चा और समाज उत्थान के लिए बिशेष चर्चा होगी। 
इस बैठक में सभी समाज बंधुओं की उपस्तिथि अनिवार्य है बैठक में लिए सभी निर्णय मान्य होंगे मीटिंग उपरारन्त कोई भी बिषय पर बात नही होगी।
धर्म किये धन न घटे घटे न शर्त नीर
शिवपुरी का नाम सम्मेलन की दृश्टि से हमेशा पूरे सम्मान से लिया जाता है शिवपुरी की टीम ने हमेशा बहुत अच्छे अच्छे विवाह सम्मेलन कर शिवपुरी का नाम हमेशा ऊंचा रखा है। इसी क्रम में एक और सम्मेलन का बीड़ा उठाने का मन नए युबाओ ने किया है आओ हम सब मिलकर इस महान पूण्य हवन में अपना तन,मन,धन,से सहयोग कर इस पूण्य कार्य मे अपनी उपस्तिथि दर्ज कराकर शिवपुरी जिले का नाम स्वर्ण अक्षरों में समाज के पृष्ठ पर अंकित करबाए। समय का विशेष ध्यान रखे और अपने बिचार जरूर रखे मीटिंग ठीक समय दोपहर के 1 बजे चालू कर दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129