शिवपुरी 29 दिसम्बर 2022। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हडताल पर है। स्वास्थ्य सेवाएं बेटींलेटर पर और सरकार का मौन हडतालियों का आक्रोश बडा रहा है। जिसके चलते आज शिवपुरी अस्पताल चौराहे पर संविदा नीति का पुतला फंूक कर सरकार विरोधी नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
उल्लेखनीय है कि शिवपुरी जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक दिवसीय प्रवास के बाद से ही संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हडताल पर चले गए हैं जिससे न केवल 230 उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर ताले डले हुए हैं और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया नही हो पा रही हैं वहींे कांग्रेस सहित अनेक कर्मचारी संगठन भी शनैः शनैः स्वास्थ्य कर्मचारियों की हडताल को समर्थन व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन म.प्र. सरकार के मुख्यमंत्री सहित समूची सरकार ने मौन साधा हुआ है। जिससे स्वास्थ्य कर्मचारियों में आक्रोश बडता जा रहा है। बडते आक्रोश के साथ पंडाल लगाकर आंदोलन कर रहे संविदा कर्मचारियों ने आज माधव चौक चौराहे से 5 जून 2018 को बनी संविदा नीति की अर्थी निकाली और अस्पताल चौराहे पर उसका दहन कर दिया। इस अवसर पर एक सैकडा से अधिक संख्या में एकत्रित हुए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जमकर सरकार के विरोधी नारे लगाए और नियमितिकरण की मांग की।
संविदा कर्मचारी संघ के अखिलेश शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि यह सरकार की हटधर्मिता है सरकार को कर्मचारियों की नही तो कम से कम उस वोटर की चिंता तो करनी चाहिए जिसकी वजह से तीसरी बार सत्ता में है। सविंदा कर्मचारियों क ी हडताल का सीघा असर ग्रामीण जन जीवन पर पड रहा है। छोटी छोटी बीमारियों का उपचार कराने के लिए उन्हें कई किलोमीटर का सफर करना पड रहा है। जिसमें उनका समय और घन वेवजह जाया जा रहा है। संविदा कर्मचारियों की मांग कोई नई नही है। स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी संविदा को शोषण की नीति बताकर समाप्त करने का संकल्प ले चुके हैं क्यों वह अपने संकल्प से पीछे मुकर रहे हैं। इस रेली का संचालन विवेक पचौरी, शेर सिंह रावत, यशपाल दांगी, सीपी जैन, संतोष शर्मा, डॉ शीतल व्यास, सुनील जैन, कमल बाथम, डॉ मनोज पिप्पल, सुखवेन्द्र मिश्रा, संजय शाक्य, डॉ नीलेश मेहते, डॉ नीरज सुमन, आशीष शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, सृजन राजे द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें