जिला अस्पताल कलेक्टर के साथ पहुंची
कलेक्टर अक्षय सिंह, एसडीएम गणेश जायसवाल के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया और गैस प्लांट व दवाइयों का कलेक्टर अक्षय ने स्टॉक चेक किया। कोरोना की अटकलों के बीच उन्होंने यह बड़ा काम किया। उनके साथ सीएमएचओ डॉक्टर पवन जैन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर संजय ऋषिश्वर आदि मौजूद थे। पंडित दीनदयाल रसोई का निरीक्षण किया
नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने आज नवनियुक्त सीएमओ केशव सगर के साथ पंडित दीनदयाल रसोई का निरीक्षण किया। आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा की मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया और सीएम शिवराज सिंह की मंशा के अनुसार कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे। गौशाला का निरीक्षण किया
नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने आज नवनियुक्त सीएमओ केशव सगर के साथ गौशाला का निरीक्षण किया। नगर के समाजसेवियो द्वारा गौ शाला में नियमित कार सेवा को समझा। उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा एवम नए सीएमओ सगर को उपहार भेंट कर शिवपुरी आगमन पर बधाई दी। महाराजा खेत सिंह जयंती समारोह में सम्मिलित हुई
महाराजा खेत सिंह जयंती समारोह में नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा सम्मिलित हुई। मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें