Responsive Ad Slot

माहेश्वरी नमकीन परिवार ने पौधारोपण, भजन संध्या, रक्तदान, अन्नदान कर किया दिवंगत परिजनों का स्मरण

कोई टिप्पणी नहीं

सोमवार, 7 मार्च 2022

शिवपुरी। शिवपुरी के माहेश्वरी नमकीन परिवार ने अपने भाई स्वर्गीय पवन माहेश्वरी की प्रथम पुण्यतिथि,पिताजी स्वर्गीय रामेश्वर दयाल माहेश्वरी की सप्तमपुण्यतिथि  व दूसरे भाई विनोद माहेश्वरी का स्मरण वृक्षारोपण, भजन संध्या,रक्तदान व मंगलम में वृद्धों को भोजन करा कर मनाया।
प्रातः विष्णु मंदिर के पीछे मोहन नगर स्थित पार्क में सर्वप्रथम वृक्षारोपण किया गया जिसमें समस्त कॉलोनी वासियों ने छायादार,फलदार व्रक्ष लगाए,6 मार्च को साँय इसी पार्क में आत्मानंद शर्मा एवं टीम के द्वारा भजनों की सुंदर प्रस्तुति भजन संध्या में दी गयी।भजन संध्या में मुख्य अतिथि शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल ने कहा कि नव उधमियों को माहेश्वरी परिवार से सीख लेनी चाहिए कि किस तरह संघर्ष कर अपनी एक अलग पहचान परिवार ने बनाई।पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक प्रह्लाद भारती ने कहा कि मेरा जुड़ाव माहेश्वरी परिवार से पुराना है,और ईमानदारी की मिसाल इस परिवार ने प्रस्तुत की है,इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार आलोक इन्दोरिया , हरिहर निवास शर्मा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये,अतिथियों का स्वागत मनोज माहेश्वरी,पंकज माहेश्वरी,संतोष माहेश्वरी,अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय महामंत्री आशुतोष शर्मा मयंक माहेश्वरी व लक्की माहेश्वरी के द्वारा किया गया।
अगले दिन यानी 7 मार्च को इसी पार्क में रक्तदान शिविर का आयोजन  रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से किया गया जिसमें 18 लोगो ने रक्तदान किया,जिसके तत्काल बाद मंगलम वृद्धाश्रम में जाकर वृद्धों को भोजन कराया गया,इस तरह दो दिवसीय आयोजन दान के सभी प्रकल्पों के साथ माहेश्वरी परिवार ने कर एक अनूठी परम्परा के साथ दिवंगत परिजनों का स्मरण किया।
ख़ूबत के जाम में फस गए थे मंत्री भारती
फोरलेन निर्माण में खूबत पर हरदिन लग रहे जैम में कल मंत्री प्रहलाद भारती भी फस गए। उन्होंने देरी से आने को लेकर यह खुलासा किया। 

शिवहरे समाज की जिला युवा कार्यकारिणी गठित

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहू अर्जुन की कृपा से समाज के जिला आजीवन संरक्षणकर्ता श्री डॉ रामकुमार शिवहरे एवं जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र शिवहरे और युवा संरक्षक मंडल मनोज शिवहरे (आजीवन संरक्षक) कोलारस वाले, तरुण शिवहरे, कुशल शिवहरे, बालकिशन शिवहरे (पप्पू भैया), मनीष शिवहरे (मन्नू) के संरक्षण में युवा जिलाध्यक्ष भगीरथ शिवहरे (भरत) द्वारा नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें युवा जिला उपाध्यक्ष पद पर भरत शिवहरे, पवन शिवहरे, दशरथ शिवहरे, रवि शिवहरे, सुमंत शिवहरे, राजू राय, सोन्टू शिवहरे, रितिक शिवहरे (मोंटी) प्रभांशु शिवहरे शेरा को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर- राकेश शिवहरे (खोड़), प्रतीक राजे शिवहरे. युवा जिला महामंत्री पद पर निशांत शिवहरे, शैलू शिवहरे, हेमन्त शिवहरे, मनोज शिवहरे, हितेंद्र शिवहरे, सेंकी शिवहरे अंकुश शिवहरे, राधेश्याम शिवहरे, राहुल शिवहरे, दीपक शिवहरे। युवा जिला सचिव पद पर -सागर चौकसे ,धीरेंद्र शिवहरे (कोलारस), कृष्णकांत शिवहरे, उमेश शिवहरे, गौतम शिवहरे। युवा जिला सहसचिव पद पर गिर्राज शिवहरे, धर्मेंद्र शिवहरे, हिर्देश शिवहरे,यश शिवहरे,प्रांजल महाजन, पिंटू शिवहरे एवं बल्ले शिवहरे , मोहित चौकसे,अंकुर शिवहरे राकेश शिवहरे को लिया गया है। मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता पद पर विपिन शिवहरे, सह प्रवक्ता राहुल शिवहरे को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार से  संगठन मंत्री पद।से अनिल शिवहरे (संजीवनी),रिषी शिवहरे, दही शिवहरे,के के शिवहरे (दिनारा), रविन्द्र राय,हर्ष चौकसे,मनोज शिवहरे(कपराना), राजेंद्र शिवहरे (लाल माटी), धर्मेंद्र शिवहरे (भौंती), अतुल शिवहरे को सुशोभित किया गया है।।कोलारस युवा विधानसभा अध्यक्ष पद पर विवेक शिवहरे (बिक्की) को नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी सदस्यों में सर्व श्री नरेंद्र शिवहरे, वीरू शिवहरे  ग्यासीराम शिवहरे, दिलीप शिवहरे ठर्रा, खुशीलाल अतवेई, टिंकल शिवहरे, अनुज शिवहरे, निर्मल शिवहरे, आकाश शिवहरे,संजय शिवहरे,मनोज शिवहरे, शैलेन्द्र शिवहरे, ह्रदेश,कुनाल,ललित,प्रमोद, अमित,गोलू, दिनेश,देव,देवेश,ओम,नीरज,प्रिंस, महेन्द्र,लक्ष्मण शिवहरे,विजय राय,सैंकी,रोबी,हेमंत, दिनेश,सोनू,सतीष,सुनील, शिवकुमार, राजेश,राजू,गौरव शिवहरे,आनंद राय, सुरेन्द्र राय एवं राहुल शिवहरे श्रीराम कलोनी वालों को लिया गया है। कोलारस से विजय राय, अनिल राय, रोहित शिवहरे,राजू राय एवं शुभम शिवहरे को लिया गया है।

महिला दिवस के मौके पर हुई संग सहेली प्रतियोगिता

कोई टिप्पणी नहीं
शिवपुरी। अग्रवाल आदर्श महिला संगठन ने 8 मार्च वुमेन्स डे के मौके पर संग सहेली प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें प्रथम स्थान वर्षा अग्रवाल और द्वितीय स्थान माधवी अग्रवाल ने पाया जबकि तृतीय स्थान रेनू गर्ग को मिला। साथ ही महिला दिवस के अवसर पर एक दूसरे केविकास में सहयोगी बनने और एक दूसरे को आगे बढ़ाने का दृढ़ संकल्प लिया। साथ ही गर्मी के मौसम में पंछियों पशुओं की जल उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था कराने का भी निर्णय लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती रेणु सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल उपाध्यक्ष सुमन मित्तल महामंत्री उषा मंगल अंजू मितल कोषाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल दीपा बंसल प्रचार मंत्री रश्मि अग्रवाल
माधवी अग्रवाल सलाहकार मंत्री संगीता जैन
बबली गुप्ता  सुशीला अग्रवाल सपना गोयल अर्चना जैन अलका अग्रवाल श्वेता अग्रवाल मधु अग्रवाल पूजा बंसल ऋतु जैन रीना अग्रवाल बबली अग्रवाल रानी जैन संगीता अग्रवाल रचना जैन ममता सिंघल हेमलता अग्रवाल मीना अग्रवाल अनीता मंगल सुनीता अग्रवाल पूजा अग्रवाल मनीषा अग्रवाल मंजू अग्रवाल संगीता सिंघल कृष्णा अग्रवाल वर्षा अग्रवाल सहित समस्त सहयोगी सदस्य मौजूद रही।

भगवान भोलेनाथ की बारात का किया स्वागत

कोई टिप्पणी नहीं
धूमधाम से  द्वारे द्वारे आरती उतारकर ,पुष्प बर्षा के साथ अभूतपूर्व स्वागतसत्कार
महिला मण्डल ने शंकर पार्वती विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया
शिवपुरी। शिवरात्रि के पावन अवसर पर गहोई वैश्य महिला मण्डल शिवपुरी ने शिव विवाहोत्सव  चौरासी क्षैत्र महिला सभा अध्यक्ष ज्योति अनिल डेगरे के आतिथ्य मे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ सुनीता अशोक कनकने अध्यक्ष महिला मण्डल  के निवास कलारबाग कमला गंजशिवपुरी मे सभी महिलाओं की उपस्थिति मे  उत्साह पूर्वक माहौल मे भव्यकार्यक्रम के साथ मनाया।हल्दी, मेंहदी की रस्मों के साथ धार्मिक भजनों ,और ढोल नगाड़ों की धुनों की गूंज मे भगवान भोलेनाथ नंदी पर बिराजमान होकर डमरू बजाते हुए, बारात मे चल रहे शिवजी के गणो की उछल कूंद ,और महिलाओं का धार्मिक भजनों के साथझूमते गाते डांस लोगों का आकर्षण का केन्द्र रहा।भगवान भोलेनाथ की बारात का द्वारे द्वारे आरती उतारकर, पुष्प बर्षा कर स्वागत किया।जयमाला के साथ माता पार्वती भोलेनाथकी सुंदर झाकी के दर्शन कर महिलाओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया कार्यक्रम के अंत मे भगवान शंकर पार्वती की सुंदर झाकी की महिलाओं ने आरती उतारकर ,प्रसादभण्डारे को ग्रहण किया, सभी बाराती महिलापदाधिकारियो को अध्यक्ष महिला मण्डलसुनीता अशोक कनकने  ने विदाई देकर आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम मे शामिल महिलाओं मे चौरासी क्षैत्रमहिला सभा अध्यक्ष ज्योति अनिल डेगरे, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा शिवहरे, तरूणा नीखरा,अनीता सेठ, नीलम गेडा, सुधासेठ,रेखा कंदेले,सुधाबेडर ,निधि बडकुल, श्रद्धानिगोती,डोली कनकने, मंगलासेठ,रैनूबरया, रामदेवी बडकुल, रानी अमर,मंजू सोनी, सीमा बडेरिया, सुमन बरसैया,शोभा सेठ, गीता मोर,कल्पना बिलैया, रश्मि बागर, प्रीति पहारिया,आराधना बिलैया सहित महिला मण्डल पदाधिकारी शामिल रही।

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व सध्या पर 100 महिलाओं को किया सम्मानित

कोई टिप्पणी नहीं
महिलाऐं अपनी सेहत पर ध्यान दें पौष्टिक आहार लें क्योकि शहरी क्षेत्र की महिलाओं में भी अनिमिया की समस्या ज्यादा है: अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सिद्धि मिश्रा
1 सैकड़ा महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरुक किया एवं महिला दिवस पर पूरे सप्ताह इसकी जांच निशुल्क उपलब्ध कराएगी: डा उमा जैन वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ
शिवपुरी।  महिलाएं समाज का एक अहम हिस्सा हैं लेकिन वक्त के साथ महिलाएं समाज और राष्ट्र के निर्माण का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं। घर परिवार से सीमित रहने वाली महिलाएं जब चारदीवारी से बाहर निकल अन्य क्षेत्रों की ओर बढ़ी तो उन्हें अभूतपूर्व सफलता मिलने लगी। खेल जगत से लेकर मनोरंजन तक और राजनीति से लेकर सैन्य व रक्षा मंत्रालय तक में महिलाएं न केवल शामिल हैं बल्कि बड़ी भूमिकाओं में हैं।महिलाओं को अपने खान पान में पौष्टिक भोजन लेने की बहुत आवश्यकता है क्योकि शहरी क्षेत्र की महिलाओं में भी अनिमिया की समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिलती है इसीलिए अपनी सेहत पर महिलाओं को ध्यान देने की ज्यादा जरुरत है यह कहना था अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर आयोजित महिला सम्मान सह संबाद समारोह कार्यकम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश श्रीमती सिद्धि मिश्रा का। अधिक जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक रवि गोयल ने कहा कि हर साल 8 मार्च को दुनिया के तमाम देशों में महिला दिवस के मौके पर अनेक रोचक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है इसी के तहत महिला दिवस के पूर्व संध्या पर महिलाओं के स्वास्थ्य , पोषण के लिए धरातल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के सम्माान के लिए साथ ही सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागृति लाने के उददेश्य से शक्तिशाली महिला संगठन , विट्रानिया न्यूट्रीशन फाउण्डेशन एवं अरिहन्त पैथोलोजी एवं अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर शिवपुरी ने संयुक्त रूप से मिलकर अरिहन्त पैथोलोजी के परिसर में स्थित हाॅल में कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें कि सीएमएचओ डा0 पवन जैन ने कहा कि  इस बार महिला दिवस की थीम एक स्थाई कल के लिए आज लैगिक समानता है देखने में आता है की महिलाओं में 100 मे से 60 महिलाए अनिमिया से ग्रसित है जो कि चिन्ताजन है क्योकि सवसे बड़ी काया निरोगी काया इस दिशा में हमको अपने खानपान की आदत में पौष्टिक भोजन को शामिल करना चाहिए और लोहे की कढ़ाई का प्रयोग करना चाहिए एवं सब्जियों को एवं चने को खानपान में शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डीपीओ देवेन्द्र सुन्दरयाल ने कहा कि महिलाओं की  भागीदारी को बढ़ाने और अपने अधिकारों से अनजान महिलाओं को जागरूक करने व उनके जीवन में सुधार करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है महिलाएं अधिकार अगर नही मिले तो उनको छीने ये आपका हक है। कार्यक्रम मे डा0 उमा जैन ने एक सैकड़ा महिलाओं को जो कि मैदानी स्तर पर जागृति लाने का कार्य कर रही है उनको महिलाओं में दिन प्रदिदिन बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के बारे में पीपीटी के माध्यम से प्रजेन्टेशन दिया उन्होने कहा कि मासिक धर्म के बीच असामान्य रक्त स्राव का होना भी सरवाइकल केंसर का लक्षण हो सकता है इसके लिए मैदानी क्षेत्र में कार्य कर रही इन सभी महिलाओ को हम पूरे सप्ताह सर्वाइकल कैसर की स्क्रीनिंग एवं परामर्श फ्री में करेगें। उन्होने कहा कि 9 साल से लेकर 14 साल तक की बालिकाओं को इससे बचने का टीका उपलब्ध है जिसको कि अवश्य लगवाना चाहिए एवं सर्वाइकल कैंसर से बचना चाहिए कार्यक्रम मे उपस्थित मैदानी अमले ने अपनी शंकाओं एवं जिज्ञासाओं को शान्त किया। कार्यक्रम में डा दिलिप जैन  ने कहा कि महिला दिवस को मनाने  की शुरुआत 1908 में एक मजदूर आंदोलन हुआ था जिसमें बड़ी संख्या में कामकाजी महिलाएं शामिल हुई थीं। करीब 15 हजार महिलाओं ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर मार्च करते हुए अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठाई थी। अपने अधिकारों को लेकर इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की बुलंद आवाज  तत्कालीन सरकार के कानों में पड़ी तो इसी वजह से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत हो गई। बाद में 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दे दी। कार्यक्रम में एक मिनट की सुपोषण सखी की डाक्यूूमेन्ट्री का विमोचन भी किया जिसमें कि सुपोषण सखी समुदाय में बदलाव के लिए कैसे मैदानी अमले के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। साथ ही महिला सशक्तिकरण की एक फिल्म का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शिवपुरी जिले में उल्लेखनिय कार्य करने वाली 100 महिलालाअें को मुख्य अतिथि श्रीमती सिद्धि मिश्रा, विशिष्ट अतिथि डा0 पवन जैन, देवेन्द्र सुन्दिरयाल, डा0 दिलिप जैन , रवि गोयल एवं डा उमा जैन ने संयुक्त रुप से एक पौधे का गमला, उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर मातृ शक्ति को नमन किया कार्यक्रम में सम्मानित महिलाओं में परियोजना अधिकारी श्रीमती नीलम पटेरिया, एनआरएलएम की तृप्तिराय, श्रीमती हेमलता चैधरी एवं दूर दराज के गांव से आयी 35 सुपेाषण सखी जिनमें कमलेश जाटव, नर्मदा शाक्य, गौसा जाटव, ललिता आदिवासी, 35 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, 24 आशा कार्यकर्ता, 2 एएनएम, परामर्श दात्री शिवांगी जैन को सम्मानित किया ये सभी महिलाओं ने स्वास्थ्य एवं पोषण की दिशा में दूर दराज के गांव से लेकर अति पिछड़े शहरी क्षेत्र तक में उल्लेखनीय कार्य किया है। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती हेमलता चैधरी ने किया एवं आभार व्यक्त रवि गोयल ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पौधा देकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शक्तिशाली महिला संगठन की पूरी टीम, डा0 पवन जैन, देवेन्द्र सुन्दरियाल, अरिहन्त पैथोलाॅजी का पूरा स्टाफ, सुपेाषण सखी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं सहायिकाओं ने भाग लिया।
© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129